छात्र – छात्रों की अध्ययन प्रवृत्ति के विस्तार एवं विकास हेतु महाविद्यालय ब्रह्मखाल पुस्तकालय विभाग द्वारा पुस्तकालय विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन-Newsnetra
आज दिनांक – 24/10/2024 (गुरुवार) को महाविद्यालय ब्रह्मखाल में प्राचार्य सर के निर्देशन में पुस्तकालय विभाग द्वारा छात्र – छात्राओं हेतु पुस्तकालय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ाने के साथ साथ पुस्तकालयों के महत्व और उपयोग के बारे में छात्रों को जागरूक करना था
कार्यक्रम की शुरुवात प्राचार्य महोदय एवं सभी प्रोफेसर्स द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गयी , तत्पश्चात पुस्तकालय विभाग से इंचार्ज श्री मुकेश रमोला द्वारा पुस्तकालयों के महत्व के साथ साथ ई – ग्रंथालय के उपयोग और पुस्तकालय सर्विस पर जानकारी दी गयी
छात्रा – इशिका और संजना द्वारा पुस्तकालय का शिक्षा में महत्व पर चर्चा की गई
डॉ . विनोद कुमार द्वारा पुस्तकालय से सभी उपयोगकर्ता को मिलने वाले लाभों पर चर्चा की गई
डॉ . श्याम गौतम द्वारा पुस्तकों का एक सच्चे मित्र और ज्ञान के भंडार के रूप में संबोधन किया गया , डॉ . मीना नेगी द्वारा पुस्तकालय उपयोग और छात्रों को पुस्तकालय से लाभ को परिभाषित किया गया
पुस्तकालय विभाग से श्री राकेश जोशी ने आधुनिक पुस्तकालय मैनजमेंट , सूचनाओं का महत्व और पुस्तकालय विज्ञान में छात्र छात्रों को करियर बनाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला
अंत में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा छात्र – छात्राओं को पुस्तकालय के महत्व और उनके निरन्तर उपयोग से ज्ञान वृद्धि पर मार्गदर्शन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया
कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश जोशी द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में सभी प्राध्यायक , नॉन टीचिंग स्टाफ , एवं सभी छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे |

















