उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष-Newsnetra

माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री गणेश गोदियाल को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है:
1. श्री प्रीतम सिंह – अध्यक्ष, प्रचार समिति
2. डॉ. हरक सिंह रावत, अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना करती है।




