चारधाम यात्रा से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 यातायात निरीक्षक तैनात, 39 दलनायकों का ट्रांसफर-Newsnetra
आगामी *चारधाम यात्रा के सुगम व सुरक्षित संचालन तथा प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़* बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा *12 यातायात निरीक्षकों को जनपद देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर* में स्थानान्तरित / तैनात किया गया है।
इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न जनपद/वाहिनियों में रिक्तियों के सापेक्ष, निर्धारित समयावधि पूर्ण होने एवं पदोन्नति के फलस्वरूप *5 दलनायकों को जनपद देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंहनगर एवं बागेश्वर में प्रतिसार निरीक्षक* के पद पर और *34 दलनायकों को एसडीआरएफ, आईआरबी एवं पीएसी वाहिनियों* में स्थानान्तरित किया गया है





