देहरादून में एमडीडीए की योजनाओं का जलवा: ISBT और आमवाला तरला के HIG फ्लैट पूरी तरह बुक-Newsnetra
देहरादून में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आवासीय योजनाएं अब आमजन की पहली पसंद बनती जा रही हैं। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। आईएसबीटी हाउसिंग योजना के सभी HIG फ्लैट “पहले आओ-पहले पाओ” आधार पर पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जबकि आमवाला तरला में निर्माणाधीन आवासीय योजना के एचआईजी श्रेणी के फ्लैट भी पूरी तरह बुक हो चुके हैं। जून 2024 में दोबारा लॉन्च के बाद से ही इस योजना के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ा है, जो अब पूरी बुकिंग के रूप में सामने आया है।
*गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी सबसे बड़ी ताकत*
एमडीडीए की योजनाओं की सफलता के पीछे निर्माण की उच्च गुणवत्ता और पारदर्शी प्रक्रिया सबसे बड़ा कारण है। फ्लैटों के निर्माण में तय मानकों का सख्ती से पालन किया गया है। बुकिंग प्रक्रिया को “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर सरल और निष्पक्ष रखा गया, जिससे हर वर्ग के लोगों को समान अवसर मिला। यही वजह है कि लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।
निजी बिल्डरों पर भारी एमडीडीए की योजनाएं
देहरादून में जहां निजी बिल्डरों की परियोजनाएं लंबे समय से बाजार पर हावी रही हैं, वहीं अब एमडीडीए की योजनाएं उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। निजी प्रोजेक्ट्स में अक्सर ऊंची कीमत, निर्माण में देरी और अतिरिक्त शुल्क जैसी समस्याएं सामने आती हैं, जबकि एमडीडीए कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता और तय समय में आवास उपलब्ध करा रहा है। एमडीडीए के फ्लैट न केवल सस्ते हैं, बल्कि इनमें बुनियादी सुविधाएं, बेहतर लोकेशन और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित किया गया है। यही कारण है कि अब लोग निजी योजनाओं के बजाय सरकारी विकल्प को ज्यादा भरोसेमंद मान रहे हैं।
आमवाला तरला योजना बनी हॉट फेवरेट
आमवाला तरला आवासीय योजना तेजी से लोगों की पसंद बनकर उभरी है। बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएं और व्यवस्थित विकास इसे खास बनाते हैं। योजना में पार्किंग, जल आपूर्ति, हरित क्षेत्र और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यहां रहने का अनुभव बेहतर होता है।
ISBT योजना ने बनाई मजबूत साख
आईएसबीटी हाउसिंग योजना की सफलता ने एमडीडीए की विश्वसनीयता को और मजबूत किया है। परिवहन हब के पास स्थित होने के कारण यह योजना शुरू से ही आकर्षण का केंद्र रही। सभी फ्लैटों का पूरी तरह बुक हो जाना इस बात का प्रमाण है कि लोग इन योजनाओं को लेकर कितने आश्वस्त हैं





