मसूरी जा रहे दिल्ली के सैलानियों की मिनी बस हादसे का शिकार – ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण टक्कर में 12 घायल-Newsnetra


भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना के पास हाईवे पर रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस की टक्कर में 12 यात्री घायल हो गए। दिल्ली से मसूरी जा रही मिनी बस पुहाना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुहाना के पास हाईवे पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और एक मिनी बस की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिस कारण मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए हैं।
बता दें कि दिल्ली निवासी करीब 15 यात्री मिनी बस में सवार होकर घूमने के लिए मसूरी जा रहे थे। पुहाना के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की मिनी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
इस कारण मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए है। सूचना मिलते ही दो 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
ये हुए हैं घायल शिल्पा-30 वर्ष, गिन्नी चौधरी- 24 वर्ष, करमचंद – 55 वर्ष, वाशु- 10 वर्ष, वरशित -13 वर्ष समेत 10-12 लोग हुए घायल हुए है।