आज सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान शिव की आराधना-Newsnetra
देहरादून, 14 जुलाई 2025 –
सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने पूरे विधि-विधान से देवों के देव महादेव का पूजन-अर्चन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव पूजा संपन्न की।






मुख्यमंत्री ने इस पुण्य अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राज्य के चहुंमुखी विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष समय होता है और प्रथम सोमवार का दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह अवसर श्रद्धा, भक्ति और संकल्प का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने जनता से भी अपील की कि इस शुभ माह में अधिक से अधिक सेवा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दें तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवभक्तों की आस्था एवं भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार कांवड़ यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों को सफल एवं सुरक्षित बनाने हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु मंदिरों में उमड़े और पूरे प्रदेश में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
#सावन_सोमवार #हरहरमहादेव #CMDhami