Plane Crash in Afghanistan : अफगानिस्तान में यात्री विमान हुआ क्रैश-Newsnetra
प्लेन क्रेश्ड इन अफगानिस्त : भारतीय नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि विमान भारतीय नहीं है, यह मोरक्को में पंजीकृत छोटा विमान है। अफगानिस्तान के बदख्शां में जेबक जिले में एक विमान के रास्ता भटक जाने की वजह से भयानक हादसा हो गया. अफगानी मीडिया के मुताबिक विमान पहाड़ से टकरा गया. रूसी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक, यह फाल्कन 10 विमान है. यह भारत के गया (भारत) से ज़ुकोवस्की (रूस) के रास्ते में चार्टर एम्बुलेंस के तौर पर उड़ान भर रहा था.


अफगानिस्तान में लापता फाल्कन 10 विमान रूस के नागरिक विमान के राज्य रजिस्टर में पंजीकृत है. शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, लापता फाल्कन में 6 लोग सवार थे, जिसमें 4 चालक दल के सदस्य और 2 यात्री थे। जानकारी के मुताबिक प्लेन तकनीकी खराबी की वजह से अपना रास्ता से भटक गया और अफगानिस्तान के बदख्शां खां प्रॉविंस के जेबाग जिले में क्रैश हो गया। जहां हादसा हुआ, वह पहाड़ी इलाका है। इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मीडिया ने इसके भारतीय विमान होने की जानकारी दी थी।
Plane Crash : दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय पंजीकृत नहीं
शुरुआत में विमान दुर्घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं की गई थी. आशंका जताई जा रही थी कि दुर्घटनाग्रस्त प्लेन विदेशी है. हालांकि, अफगानिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि अफगानिस्तान में एक भारतीय यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने बताया कि विमान उत्तरी बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। MOCA और DGCA के सूत्रों ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारत में रजिस्टर्ड नहीं है. दुर्घटनाग्रस्त प्लेन रूस में रजिस्टर्ड है. किसी भी भारतीय एयरलाइन के पास रूस रजिस्टर्ड विमान नहीं है।
Plane Crash : क्रैश हुआ प्लेन DF-10 मॉडल का छोटा विमान
जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान DF-10 मॉडल का छोटा विमान है। यह 2 इंजन का छोटा प्लेन है, जिसकी क्षमता 6 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को ले जाने की है। इसे चार्टर्ड फ्लाइट या एयर एंबुलेंस के तौर पर ऑपरेट किया जाता है। DF-10 मॉडल के विमान की रेंज बहुत ज्यादा नहीं होती है, यानी यह एक बार ईंधन भरने के बाद बहुत लंबी दूरी तय नहीं कर सकता है। इसी वजह से थाइलैंड से आते हुए इसने भारत में बिहार के गया एयरपोर्ट पर ईंधन लिया था।
अब तक क्या-क्या हुआ ?
अफगानी न्यूज़ सर्विस टोलो न्यूज़ के मुताबिक, बदख्शां के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्ला अमीरी ने बताया कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजान और जिबाक जिलों से लगे तोपखाना की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
तालिबान ने क्रैश की जांच के लिए टीम भेजी
प्लेन क्रैश को लेकर अलग-अलग दावों के बीच टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। जांच के बाद ही प्लेन और हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Plane Crash in Afghanistan : विमान में छह लोगों के सवार होने की आशंका
समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी पंजीकृत विमान था, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी।
Report by – Sandhya kumari