रायपुर में 58 लाख से मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, जनभागीदारी से विकास को मिली नई दिशा-Newsnetra
रायपुर विधानसभा के वार्ड संख्या 58, माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण, शिव नगर में लगभग 58 लाख रुपये की लागत से मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ एमडीए अधिकारियों द्वारा किया गया। यह कार्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रायपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस के जनप्रिय नेता सुन्दर सिंह रावत ‘आजाद’ के पिछले ढाई वर्षों के अथक प्रयासों से यह कार्य संभव हो सका। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र नेगी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अजेंद्र गुसाई, महेंद्र बिष्ट, सुरेश पाल,
मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अमर सिंह रावत, उषा डबराल, राजेश्वरी रावत, वरुण शर्मा, संगीता मंडोलिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास के साथ आगे बढ़ती है, आम जनमानस के साथ खड़ी रहती है और विकासवादी सोच के साथ कार्य करती है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत उनके प्रेरणा स्रोत हैं और उत्तराखंड में एक “विकास पुरुष” के रूप में जाने जाते हैं। उनकी विकासपरक सोच को आगे बढ़ाते हुए वे निरंतर जनसेवा कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सोनिया रावत को भी अपना आदर्श बताते हुए उनका मार्गदर्शन मिलने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय जनता ने इस सौंदर्यीकरण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुन्दर सिंह रावत “आजाद” का आभार जताया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।





