न्यूज नेत्रा, मीडिया हाउस News Netra. Media House


अपने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर बुरी खबर आ रही है। यहां सवारियों से भरे वाहन के पलट जाने की खबर है। घटना में वाहन में सवार 17 महिलाओं के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।