रूडकी में किशोरी की बरामदगी को लेकर कोतवाली का घेराव- Newsnetra
एंकर: एक सप्ताह से अधिक समय से गायब नाबालिग किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनो ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर मंगलौर कोतवाली परिसर पुलिस पर लापरवाही किये जाने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। परिजनो ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाबालिग किशोरी विगत 26 नवंबर को स्कूल के लिए निकली थी स्कूल खत्म होने के बाद किशोरी घर वापस नहीं लौटी। अभी तक पुलिस ने किशोरी की तलाश नहीं किया और पुलिस किशोरी को नहर में डूबकर आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। वहीं सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कोई नाबालिग किशोरी नसीरपुर कला के पास गंगनहर में डूब रही है। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन नाबालिग किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला उसके बाद पता चला कि नहर में डूबने वाली किशोरी नासीरपुर गांव की है जिनके परिजनो ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।







