रुद्रप्रयाग : मदमहेश्वर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, SDRF का त्वरित रेस्क्यू अभियान जारी-Newsnetra
रुद्रप्रयाग, 17 अगस्त 2025। मदमहेश्वर धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर गोंडार के पास आज सुबह भूस्खलन होने से लगभग 200 यात्री मार्ग के आगे फँस गए।
सूचना मिलते ही निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। SDRF और DDRF की संयुक्त टीमों ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा चुका है, जबकि शेष यात्रियों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में SDRF टीम लगातार तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
रुद्रप्रयाग : मदमहेश्वर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, SDRF का त्वरित रेस्क्यू अभियान जारी-Newsnetra

Leave a comment
Leave a comment



