By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देवभूमि में खेल महाकुंभ: देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का ऐतिहासिक शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देवभूमि में खेल महाकुंभ: देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का ऐतिहासिक शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

देवभूमि में खेल महाकुंभ: देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का ऐतिहासिक शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/01/28 at 11:13 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
FB IMG 1738086042578
SHARE

देवभूमि में खेल महाकुंभ: देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का ऐतिहासिक शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में-Newsnetra

देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक  उद्घोषणा के साथ आज शाम उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री ने शानदार आयोजन के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आज युवा ऊर्जा से और भी दिव्य हो उठा है, बाबा केदार, बद्ररीनाथ जी, मां गंगा के शुभाशीष के साथ आज यहां नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वर्ष उत्तराखण्ड के निर्माण का 25वां वर्ष भी है, इस खास अवसर पर इस युवा राज्य में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। इससे यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर नजर आ रही है।

fb img 17380860251407040835329025428254
fb img 17380860229744370627597827430958



प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश में साल भर कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, खेलो इंडिया सीरीज में कई सारे नए टूर्नामेंट जोड़े गए हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की वजह से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। इसी तरह यूनिवर्सिटी गेम्स और पैरा ओलंपिक गेम्स से भी मौके बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पांचवां संस्करण शुरु हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल ही बीच गेम्स का भी आयोजन किया गया। सरकार के साथ ही भाजपा सांसद भी सांसद निधि से खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि अकेले काशी संसदीय क्षेत्र में आयोजित हो रही खेल प्रतियोगिता में हर साल करीब ढाई लाख युवाओं को खेलने का मौका मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कोई देश खेल में आगे बढ़ता है तो, देश की साख और प्रोफाइल भी बढ़ती है। इसलिए सरकार खेल को विकास से जोड़कर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन रहा है तो इसमें स्पोर्ट्स इकोनॉमी का भी अहम योगदान होने जा रहा है। इससे खिलाड़ी ही नहीं बल्कि सहायक स्टाफ से लेकर मैन्यूफैक्चर तक जुड़े होते हैं। उन्होने कहा कि भारत खेल सामग्री उत्पादन का हब बनता जा रहा है। अकेले मेरठ में खेल सामग्री निर्माण की 35 हजार से अधिक यूनिट हैं, जहां तीन लाख लोग काम कर रहे हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 17380860334216909987224514354335
fb img 1738086027290406774027766329538
fb img 17380860474753425522394835560289



उन्होंने कहा कि बीते दिनों उनसे मिलने ओलंपिक टीम के सदस्य आए थे, उस दौरान एक खिलाड़ी ने पीएम की नई परिभाषा बताई, जिसके अनुसार खिलाड़ी पीएम को प्राइम मिनिस्टर नहीं बल्कि परम मित्र कह कर बुलाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दस साल में खेल का बजट तीन गुना बढ़ गया है, टॉप स्कीम के तहत दर्जनों खिलाड़ियों पर सैकड़ों करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है।  देश की पहली खेल यूनिवर्सिटी मणिपुर में है। सरकार के प्रयासों का असर पदक तालिका के रूप में नजर आ रहा है। देश के साथ ही उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी मेडल जीत रहे हैं। आज हॉकी के गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। कुछ दिन पहले ही खो – खो टीम ने वर्ल्ड कप जीता है। अब युवा खेल को प्रमुख करियर के रूप में अपना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे हमारे खिलाड़ी हमेशा बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश भी बडे संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। इसलिए भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां भी ओलंपिक होते हैं वहां अनेक सेक्टर को गति मिलती है। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाए बनती हैं। ठीक ऐसे ही नेशनल गेम्स से यहां देवभूमि उत्तराखण्ड को अनेक लाभ मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा केदार के दर्शन के बाद उनके मुंह से अचानक ही निकला था, कि 21वीं सदी का ये दशक, उत्तराखण्ड के नाम होने जा रहा है। अब उन्हें खुशी है कि राज्य तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कल ही उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला राज्य बन गया है। यूसीसी सही मायने में सेक्युलर सिविल कोड है, जो हमारी बेटियों, माताओं और बहनों के गरिमापूर्ण जीवन का आधार बनेगा। इससे लोकतंत्र की भावना भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जैसे हर मेडल के पीछे सबको साथ लेकर चलने की भावना छुपी होती है, यही भावना यूसीसी में भी है।

उन्होंने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नेशनल इवेंट हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था सिर्फ चारधाम यात्रा पर ही निर्भर नहीं रह सकती है। इसी दिशा में उत्तराखण्ड ने अब शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड उनका दूसरा घर है, इसलिए उनकी भी शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा है। शीतकाल के दौरान उत्तराखण्ड में युवाओं के लिए एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी कई अवसर होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से भी शीतकालीन टूरिज्म का आनंद उठाने की अपील की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड वासियों की ओर से स्वागत करते हुए उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर के इतने महत्वपूर्ण खेल आयोजन की जिम्मेदारी देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस 17 दिवसीय राष्ट्रीय खेल महाकुम्भ का आयोजन प्रदेश के 11 शहरों में किया जा रहा है, जिसमें देश भर के 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। इस आयोजन में सौर ऊर्जा का व्यापक प्रयोग किए जाने के साथ ही पूरे आयोजन में प्लास्टिक का उपयोग कम से कम किए जाने के भी प्रयास किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने के लिए अपनी कमर कस चुका है। जहां एक ओर भारत शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, महिला सशक्तिकरण आदि सामाजिक क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, वहीं साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट आदि क्षेत्रों में भी विश्व के बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, सी.ए.ए. कानून लागू करना, तीन तलाक की समाप्ति आदि देश के अधिकतर सभी बड़े संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से इस वर्ष राज्य में शीतकालीन यात्रा का भी शुभारंभ किया गया है, जिससे एक ओर जहां राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय रोजगार और आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने का जो संकल्प लिया था, उसको पूर्ण कर दिया गया है। 27 जनवरी से राज्य में यूसीसी कानून लागू कर दिया गया है। ये ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन के बिना असंभव था।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और सांसद डॉ. पीटी ऊषा, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी, केंद्रीय युवा और खेल मामलों की राज्य मंत्री रक्षा श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, राज्य सभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट एवं राष्ट्रमंडल खेलों के अध्यक्ष क्रिस जेनकिंग्स, खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य एवं उत्तराखण्ड के खिलाड़ी जसपाल राणा, मनीष रावत, लक्ष्य सेन, सुरेंद्र कनवासी, हंसा मनराल शर्मा, नितेंद्र रावत, सुभाष राणा, मनोज सरकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra

देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, देवभूमि में खेल महाकुंभ: देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का ऐतिहासिक शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व में
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

IMG 20261005 WA0037
काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0054
देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ October 5, 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?