रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी की राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस-Newsnetra
रिपोर्ट-महावीर सिंह राणा
एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो पंकज पंत द्वारा स्वयंसेवियों की रैली को हरी झंडी दिखाई गई। छात्रों ने महाविद्यालय परिसर से मुख्य बाजार होते हुए रैली निकालकर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने गंगा घाट की सफाई की साथ ही गंगा घाट से प्लास्टिक तथा अन्य सामग्री को गंगा से एकत्रित किया। सफाई करने के उपरांत सभी स्वयंसेवी पुरी खेत परिसर मे गोष्ठी हेतु एकत्रित हुए जहां महाविद्यालय के स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पवेंद्र जयाडा द्वारा सभी स्वयंसेवियों को मतदाता पहचान पत्र बनाने संबंधी जानकारी दी साथ ही उन्होंने मतदान हेतु युवाओं को प्रेरित किया। आगामी 25 जनवरी 2025को मतदाता जागरूकता दिवस की कार्ययोजना भी तैयार की। गोष्ठी में स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता पर अपने विचार रखे। छात्र संजय कोहली, रोहित राज, हिमांशु, आहुति, बॉबी, वैशाली, रक्षिता आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय की एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋचा बधानी ने स्पर्श गंगा दिवस का महत्व विस्तार से बतलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ परदेव सिंह ने भी गंगा स्वच्छता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ सुनीता मेहता, रोवर दल प्रभारी डॉ सुभाष व्यास सहित समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।








