By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पारम्परिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं : विजयपाल सजवाण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पारम्परिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं : विजयपाल सजवाण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

पारम्परिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं : विजयपाल सजवाण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/18 at 9:25 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
img 8061 1
SHARE

पारम्परिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं : विजयपाल सजवाण-Newsnetra

उत्तरकाशी। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने आज टकनौर क्षेत्र के पाही गांव में क्षेत्र के आराध्य भगवान समेश्वर महाराज को समर्पित 2 गते सावन के पारम्परिक मेले तथा बाड़ाहाट क्षेत्र के नेताला गांव में श्री बासुकी नाग देवता के पावन थान में आयोजित पारम्परिक फूलोई मेले में सम्मिलित होकर देव आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थानों पर ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं आगंतुक अतिथियों से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा सभी को मेले की शुभकामनाएँ दीं।

img 8068
img 8067
img 8065
img 8061
img 8062
img 8063
img 8060
img 8059
img 8058
img 8055
img 8056
img 8057
img 8054
img 8053
img 8052
img 8050
img 8051

पाही गांव में आयोजित मेले के अवसर पर श्री सजवाण ने कहा कि उत्तरकाशी की पारम्परिक मेले एवं लोक परम्पराएँ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के सशक्त प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से हमारी लोक संस्कृति और परम्पराएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रहती हैं। उन्होंने माँ भगवती चंदोमती एवं भगवान समेश्वर महाराज से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इसके उपरांत नेताला गांव में आयोजित पारम्परिक फूलोई मेले में उन्होंने उच्च हिमालयी बुग्यालों से श्रद्धापूर्वक लाए गए देव पुष्पों का पावन प्रसाद एवं देव आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि फूलोई मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम उत्सव है। ऐसी पावन परम्पराएँ हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

पूर्व विधायक श्री सजवाण ने कहा कि नेताला गांव चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहाँ प्रतिवर्ष देश-विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालु रात्रि विश्राम करते हैं। ऐसे में यहाँ जनसुविधाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण समय की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि रहते हुए उन्हें नेताला क्षेत्र में उप चिकित्सालय, विद्यालय भवन, पेयजल योजनाएँ, सिंचाई लिफ्ट सहित अनेक विकास कार्य कराने का अवसर मिला, किन्तु नेताला गांव तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण न हो पाने का दर्द आज भी उनके मन में है। उन्होंने कहा कि यह अधूरा सपना उन्हें आज भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

श्री सजवाण ने नेताला की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि “पद चाहे कोई भी हो, मेरा समर्पण सदैव जनता के साथ रहेगा। क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं जनहित के मुद्दों के लिए मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयास करता रहूँगा।”

उन्होंने भगवान श्री बासुकी नाग देवता से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर बीकेटीसी के पूर्व सदस्य एवं गंगोत्री धाम के रावल श्री कृपाराम सेमवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री खुशहाल नेगी, जिला पंचायत प्रतिनिधि नेताला अनिल रावत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेगी, सोहनपाल राणा, प्रद्युम्न चौहान, जानकी पंवार, प्रधान नेताला राकेश सेमवाल, प्रधान सिरोर वीरेंद्र रावत सहित दोनों गांवों के अनेक ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों से चमकेगा पर्यटन-Newsnetra

उत्तराखंड की CMSSY योजना बनी मिसाल, यूपी की टीम ने जाना 60 हजार श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का मॉडल-Newsnetra

उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra

पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 2
उत्तराखंड में अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों से चमकेगा पर्यटन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 8
उत्तराखंड की CMSSY योजना बनी मिसाल, यूपी की टीम ने जाना 60 हजार श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का मॉडल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?