आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़े, आत्मदाह की चेतावनी-Newsnetra
देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में बीएएमएस (2019-2022 बैच) के छात्रों ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने और लंबित परीक्षाएं जल्द कराने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तीन छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने कुलसचिव से मौके पर वार्ता की मांग की और एक घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी।
छात्रों का आरोप है कि कई विद्यार्थियों के परिणाम करीब ढाई साल से अटके हैं, जिससे आगे की परीक्षाएं और करियर प्रभावित हो रहा है। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद समय पर परिणाम न मिलने से उनका शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है। एक माह में यह दूसरी बार है जब छात्र टंकी पर चढ़कर विरोध जता रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।





