Uttarakhand News: मसूरी में पार्किंग ठेके पर देने का विरोध -Newsnetra
नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए लंढौर और घंटाघर की पार्किंग को ठेके पर दिए जाने का विरोध किया है उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी और प्रशासक को पत्र लिखकर निरस्त करने की मांग की है
निवर्तमान अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि लंढौर और घंटाघर पार्किंग जनहित में बनाई गई है क्योंकि मार्ग संकरा होने के कारण स्थानीय निवासियों को अपने वाहन पार्क करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिससे अक्सर वहां पर जाम की स्थिति मिल जाती थी नगर पालिका द्वारा स्थानीय लोगों के लिए पार्किंग का निर्माण किया गया था लेकिन नगर पालिका द्वारा उक्त पार्किंग को ठेके पर दे दिया गया है जिसका स्थानीय लोगों द्वारा भी विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि शीघ्र उप जिलाधिकारी से मिलकर पार्किंग को निरस्त करने की मांग की जाएगी l




