उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन दून से अयोध्या तक की 16 सवारियों ने यात्रा की। दून से अयोध्या का किराया 1054 रुपये रखा गया है…अभी बस की मैनुअली बुकिंग हो रही है। जल्द ही इस बस को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। यात्री घर बैठे फिर बस का टिकट बुक करवा सकेंगे। आपको बता दे कि आईएसबीटी में विधिवत पूजा अर्चना के बाद इस बस को रवाना किया गया।
![देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा हुई शुरू 3 img 20240111 wa00222684988162982053072](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20240111-wa00222684988162982053072-1170x694.jpg)
वही दून से अयोध्या के लिए ये पहली सीधी बस सेवा है। यह सुबह 11 बजे दून से चलेगी और अगले दिन सुबह 530 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जबकि अयोध्या से यह तीन बजे दून के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे यहां पहुंचेगी। दून से अयोध्या का सफर कुल 1600 किलोमीटर का है अयोध्या के लिए परिवहन विभाग और बसों को भी शुरू का का पालन तैयार कर रहा है।
![देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा हुई शुरू 4 images 163214406156559601828](https://newsnetra.com/wp-content/uploads/2024/01/images-163214406156559601828.jpg)