By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: साइबर अपराध मामलों की ADG लॉ एंड ऑडर ने की समीक्षा, डिजिटल अरेस्ट व साइबर धोखाधड़ी पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > साइबर अपराध मामलों की ADG लॉ एंड ऑडर ने की समीक्षा, डिजिटल अरेस्ट व साइबर धोखाधड़ी पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबरसामाजिक

साइबर अपराध मामलों की ADG लॉ एंड ऑडर ने की समीक्षा, डिजिटल अरेस्ट व साइबर धोखाधड़ी पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/27 at 9:47 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
FB IMG 1743092186576
SHARE

साइबर अपराध मामलों की ADG लॉ एंड ऑडर ने की समीक्षा, डिजिटल अरेस्ट व साइबर धोखाधड़ी पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश-Newsnetra

साइबर धोखाधड़ी मामलों की विवेचना में तेजी लाने और पीड़ितों की धनराशि रिकवरी पर विशेष जोर

साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

आज दिनांक 27 मार्च, 2025 को श्री वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा एसटीएफ उत्तराखण्ड तथा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून व पंतनगर में लम्बित अभियोगों की समीक्षा
की गयी। समीक्षा के दौरान विवेचनाओं में तेजी लाने, अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने तथा पीड़ितों की धनराशि रिकवर कराने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

गोष्ठी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि विगत समय में डिजीटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने सम्बन्धी कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनमें समय से सूचना प्राप्त होने पर मुख्य-मुख्य चार घटनाओं में संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराकर लगभग 02 करोड़ 30 लाख रुपए पीड़ितों को वापस कराए गए। डिजीटल अरेस्ट के नाम पर आम नागरिकों को अरेस्टिंग का भय दिखाकर उपरोक्त साइबर अपराध कारित किया गया। इसी प्रकार शेयर ट्रेडिंग आदि के नाम पर लोगों को अधिक लाभ कमाने का लालच देकर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का प्रयोग कर टेलीग्राम व व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर धोखाधड़ी की गयी, जिसमें प्रकाश में आये संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराकर लगभग 51 लाख रुपए की रिकवरी करायी गयी।

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग व अन्य लोक लुभावने अवसरों/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने आदि साइबर अपराधों के सम्बन्ध में आम जन को जागरुक करने हेतु वृहद स्तर पर जागरुकता अभियान चलाये जाने व 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ को निर्देशित किया गया।

गोष्ठी के दौरान लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विवेचक तथा पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि साइबर धोखाधड़ी के मनी ट्रेल के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों का पता लगाकर खाता धारकों के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कराते हुए उनसे विस्तृत पूछताछ, आवश्यकतानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लेकर पीड़ितों की धनराशि रिकवर की जाए। इसमें CCTNS Cri-MAC, NATGRID, FENEX, JMIS, ICJS पोर्टलों से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। साथ ही 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही की जाए।

गोष्ठी में श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नवनीत भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, श्री स्वप्न किशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, श्री अंकुश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
#UttarakhandPolice

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

SIR के बाद लक्सर में बदला चुनावी गणित, 12,736 मतदाता घटे; 2027 के चुनाव में दिख सकता है बड़ा असर-Newsnetra

धनौरी में अमृत लॉ कॉलेज का शौचालय भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान; रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया-Newsnetra

खटीमा में जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के विस्तार के लिए ₹10 करोड़ की घोषणा की-Newsnetra

काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra

देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, डिजिटल अरेस्ट व साइबर धोखाधड़ी पर सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश, साइबर अपराध मामलों की ADG लॉ एंड ऑडर ने की समीक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

692d3c81359b6 sir process 301535157 16x9 1
SIR के बाद लक्सर में बदला चुनावी गणित, 12,736 मतदाता घटे; 2027 के चुनाव में दिख सकता है बड़ा असर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
thhanara l kalja ma bugdha hathasa 261f697e37cc959d99cfda064ff016b9
धनौरी में अमृत लॉ कॉलेज का शौचालय भरभराकर ढहा, मलबे में दबा PAC जवान; रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
615402540 122285179442028647 3627964107786932935 n
खटीमा में जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के विस्तार के लिए ₹10 करोड़ की घोषणा की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0037
काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0054
देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ October 5, 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?