By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/06 at 1:44 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20261006 WA0066 768x513 1
SHARE

देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

देहरादून
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशों के तहत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 126 शिकायतें दर्ज की गईं।

एडीएम के.के. मिश्रा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी गहन समीक्षा की और प्राथमिकता के आधार पर उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

*बुजुर्गों के दर्द पर तत्काल कार्रवाई*
पुत्र पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 73 वर्षीय बुजुर्ग मदनलाल भल्ला ने बताया कि कारोबार स्थापित करने में मदद के बावजूद सफल होने पर बेटे ने बुढ़ापे में उन्हें बेसहारा छोड़ दिया। प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 74 वर्षीय विधवा रेणुका खनका द्वारा बहू पर पैतृक संपत्ति हड़पने, मारपीट और देखभाल न करने का आरोप लगाने पर सीओ रायपुर तथा महिला सेल को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

*अवैध कब्जे व निर्माण कार्य पर सख्ती*
गायत्री विहार के एक बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा वैध संपत्ति पर पड़ोसी के अवैध कब्जे और एमडीडीए के सीलिंग आदेशों का पालन न होने की शिकायत पर एमडीडीए को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सेवाकलां निवासी संजय कुमार की पुश्तैनी भूमि पर पड़ोसी द्वारा कब्जे और धमकी की शिकायत पर एसडीएम सदर को सख्त कदम उठाने को कहा गया।

रेसकोर्स निवासी आशीष बड़थ्वाल द्वारा पूर्व पार्षद पर नियम विरुद्ध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण व अवैध गतिविधियों का आरोप लगाने पर एसडीएम सदर व पुलिस क्षेत्राधिकारी को स्थलीय निरीक्षण के आदेश जारी किए गए।

*सड़क, पेयजल एवं जनसुविधाएं*
इंद्रलोक कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए जल निगम तथा खुड़बुड़ा मोहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति सुधारने के लिए जल संस्थान को तत्काल कार्य करने को कहा गया। रानीपोखरी क्षेत्र में वर्ष 2024 से पूर्व के पेयजल कनेक्शनों एवं शुल्क में धांधली की जांच हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए

आशारोड़ी-झाझरा हाईवे निर्माण में अनियमितता पर एनएचएआई, जबकि चकराता ब्लॉक के खारसी मोटर मार्ग व कोल्डपानी सत्तौर में भू-कटाव की रोकथाम के लिए पीडब्ल्यूडी व एसडीएम को जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया।

विकासखंड कालसी के कामला स्थित हड्डियागाड़ में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी की शिकायत पर एसडीएम कालसी को स्थलीय जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

*आपदा राहत एवं जनहित की मांगें*
कुडियाल ग्राम पंचायत में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हाथी सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा प्रकाश पंत मार्ग से एयरपोर्ट तक जंगली हाथियों से बचाव हेतु स्ट्रीट लाइट लगाने का जिम्मा बीडीओ को सौंपा गया।

गांधी रोड निवासी इल्मा, प्रेम बहादुर, सरस्वती व रणवीर सिंह द्वारा आर्थिक तंगी, बच्चों की शिक्षा व बीमारी के इलाज हेतु मांगी गई आर्थिक सहायता की जांच के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra

श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra

गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra

सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra

उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

anaraga dabhal 78f91f8446f2730929d1b6a014214ec3
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 6, 2026
IMG 20261006 WA0041 768x432 1
श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0043 768x432 1
गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0057 768x512 1
सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
images 2
उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?