पौड़ी नेशनल हाईवे पर आज शाम 5 बजे से 13 घंटे का ट्रैफिक प्रतिबंध, गुमखाल-सतपुली के बीच होगी कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग-Newsnetra
पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक 13 घंटे के लिए यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। सतपुली मल्ली क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण सड़क के ऊपरी हिस्से में लटके बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने के लिए कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग की जाएगी।
इन मार्गों का करें प्रयोग
यह कार्य 30 जून 2026 को शाम 5:00 बजे से 1 जुलाई 2026 की सुबह 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। सतपुली की ओर जाने वाले वाहन सतपुली–कांडाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मोटर मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।
वहीं कोटद्वार से आने वाले वाहन दुगड्डा–फतेहपुर–डेरियाखाल–चुंडई–कांडाखाल–सतपुली मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। कार्य के दौरान प्रशासन और कार्यदायी संस्था का सहयोग करें





