By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: धामी सरकार के 3 साल: उपलब्धियों के साथ जनता के बीच भाजपा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > धामी सरकार के 3 साल: उपलब्धियों के साथ जनता के बीच भाजपा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

धामी सरकार के 3 साल: उपलब्धियों के साथ जनता के बीच भाजपा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/20 at 7:17 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
images 1 13 3
SHARE


धामी सरकार के 3 साल: उपलब्धियों के साथ जनता के बीच भाजपा-Newsnetra

देहरादून 20 मार्च। भाजपा, प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन के 3 वर्षों को जनसहभागिता के साथ भव्यतम रूप में मनाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता के मध्य पहुंचाने और राज्य में व्याप्त सकारात्मक माहौल को अधिक आगे ले जाने का आह्वाहन किया।

पार्टी मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी द्वारा संचालित इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र बिष्ट, श्री खिलेंद्र चौधरी, श्री आदित्य कोठारी, विधायक श्री विशन सिंह चुफाल, श्री मदन बिष्ट, श्री बंशीधर भगत, श्री महेश जीना, श्रीमती पार्वती दास, श्री दीवान सिंह बिष्ट, श्री राम सिंह खेड़ा, श्री भरत चौधरी, श्रीमती आशा नौटियाल, श्री भोपाल राम टम्टा, श्रीमती रेणु बिष्ट, श्री सहदेव पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, श्री विनोद कंडारी, श्री अरविंद पांडे, श्री प्रमोद नैनवाल के साथ प्रदेश पदाधिकारियों में श्री मुकेश कोली, पुष्कर काला, श्री आदित्य चौहान, श्री देशराज कर्नवाल, श्री कस्तूभानंद जोशी, श्री मनवीर सिंह चौहान, श्री जोगेंद्र पुंडीर समेत जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी और नव निर्वाचित निकाय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हुए। इस बैठक में 23 मार्च को धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता, सरकार के साथ समन्वय बनाते हुए 22 से 30 मार्च तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित कराएंगे।

इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, हम सभी को मिलकर सेवा सुशासन के ऐसे तमाम कार्यक्रमों को ब्लॉक स्तर तक ले जाते हुए भव्य स्वरूप देना है। जिसके लिए प्रत्येक विधायक, दायित्वधारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने क्षेत्र में जहां भी ऐसे कार्यक्रम हो वहां जनता की पूर्ण सहभागिता हो। इसके पीछे हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि अधिक से अधिक जन समस्याओं का हाल तत्काल ऐसे कार्यक्रमों में हो। ताकि एक सकारात्मक और रचनात्मक सरकार का संदेश नीचे तक जाए। हमें विकास और जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर जनता के उत्साह को पहले से भी अधिक बढ़ाना है। जिससे प्रदेश में व्याप्त सकारात्मक माहौल अधिक सशक्त हो और विरोधी दलों की मिथ्या चर्चा एवं नकारात्मक माहौल पैदा करने की मंशा पर पूर्ण विराम लग जाए। हमे विकास और विरासत के संदेश को पंचायत के चुनावों तक लेकर जाना है ताकि विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य में सबकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार ने कहा इन तीन सालों में हमारी सरकार ने विकास और जनकल्याण के नए-नए आयाम खड़े किए हैं। लिहाजा सरकार स्थापना पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी की सक्रियता से जनता की सहभागिता बढ़ाना अब हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया 22 मार्च को अल्मोड़ा और फिर 23 मार्च को देहरादून में 5 विधानसभा के संयुक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले हैं। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में विधानसभा और शेष जनपदों में विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिनमें हमे अपने अपने स्तर पर सरकार से समन्वय बनाते हुए अधिक जनसहभागिता के लिए सहयोगी की भूमिका निभानी है। 23 मार्च को मुख्यमंत्री सभी कार्यक्रमों को दोपहर 12 बजे वर्चुअली संबंधित करेंगे, उससे पूर्व हमको सभी तैयारियां को पूर्ण करना है। उन्होंने इसके साथ ही पार्टी के पूर्व से संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा भी ली।

राज्य सरकार स्थापना दिवस के इन सभी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के संयोजक पूर्व संगठन महामंत्री एवं दायित्वधारी श्री ज्योति गैरोला ने बैठक में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की गौरवशाली यात्रा पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन 3 वर्षों में हमने अनेकों मील के पत्थर स्थापित किए हैं, अब संगठन से भी अपेक्षा है कि राज्य में 22 और 23 मार्च को होने वाले कार्यक्रमों के अतिरिक्त 24 से 30 मार्च के मध्य सभी ब्लॉकों में होने वाले बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविरों को भी सफल बनाए। हमारा उद्देश्य होना चाहिए, शिविरों का लाभ आम लोगों को बड़ी संख्या में प्राप्त हो सके। उन्होंने कार्यक्रमों को अधिकतम सहभागिता के साथ व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए सभी माध्यमों के सदुपयोग पर भी जोर दिया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra

धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra

आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra

उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उपलब्धियों के साथ जनता के बीच भाजपा, धामी सरकार के 3 साल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 31
यूरोप में बढ़ा आयुर्वेद का महत्व, स्विट्जरलैंड में डॉ. डी.के. श्रीवास्तव ने बताया समग्र स्वास्थ्य का मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश सामाजिक हेल्थ October 13, 2026
Untitled design 30
धामी सरकार के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, कॉलेजों के वेतन और सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 29
आईआईएम काशीपुर की ‘दिल्ली सिटी मीट ’26’ में जुटे 90 पूर्व विद्यार्थी, करियर मार्गदर्शन और उद्योग जगत से जुड़ाव पर हुआ मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 28
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर ECI की दो दिवसीय बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 27
उत्तराखंड के वसुंधरा ताल में पहली बार स्थापित हुई ग्लेशियल झील की अर्ली वार्निंग सिस्टम, खतरे की मिलेगी समय रहते चेतावनी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 13, 2026
Untitled design 11 7
टिहरी: राजकीय महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं को सिखाए गए जूडो से आत्मरक्षा के गुर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?