By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: 38 वें राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड में खेलों का महासंग्राम: ओलंपियन और राज्य की नई उपलब्धि-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > 38 वें राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड में खेलों का महासंग्राम: ओलंपियन और राज्य की नई उपलब्धि-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरस्पोर्ट न्यूज

38 वें राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड में खेलों का महासंग्राम: ओलंपियन और राज्य की नई उपलब्धि-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/12/28 at 9:47 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20241226 WA0065 1 1
SHARE

38 वें राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड में खेलों का महासंग्राम: ओलंपियन और राज्य की नई उपलब्धि-Newsnetra

  • 38 वें राष्ट्रीय खेलः हर तरफ उत्साह, ओलंपियन भी तैयार
  • मनीष कोच की भूमिका में, अंकिता, सूरज, परमजीत करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
  • ओलंपियन मानते हैं कि मील का पत्थर साबित होंगे राष्ट्रीय खेल
  • अपनी धरती पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने से गौरवान्वित

38 वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर हर तरफ उत्साह है। ओलंपियन खिलाड़ी भी इस महा आयोजन का भागीदार बनने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष रावत इस आयोजन में खिलाड़ी बतौर नहीं दिखेंगे, लेकिन एक कोच के तौर पर उनकी सक्रिय भागीदारी जरूर दिखेगी। इसी तरह, पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अंकिता ध्यानी भले ही बंगलूरू नेशनल कैंप में है, लेकिन राष्ट्रीय खेलों को लेकर उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले सूरज पंवार और परमजीत सिंह भी राष्ट्रीय खेलों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी इस बार उत्तराखंड के हिस्से आई है। यह महा आयोजन 28 जनवरी 2025 से शुरू होना है। इससे पहले, 15 दिसंबर को राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ ही मशाल व अन्य प्रतीकों की लांचिंग की जा चुकी है। इस कार्यक्रम में मनीष रावत ही पहली बार मशाल को हाथ में लेकर सार्वजनिक तौर पर सामने आए थे। रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष रावत इस बार कोच बतौर सक्रिय हैं। वह उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पेरिस ओलंपिक में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी अंकिता ध्यानी हों या फिर सूरज पंवार या परमजीत सिंह, राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए सौभाग्य की बात है। उत्तराखंड में खेल विकास के दृष्टिकोण से यह मील का पत्थर साबित होंगे। प्रदेश में खेल से संबंधित आधारभूत ढांचा और मजबूत होगा। मैं अपने को खुशकिस्मत मानता हूं कि राष्ट्रीय खेल की मशाल की लांचिंग के दौरान मुझे इस हाथों में थामने का सुअवसर प्रदान किया गया।*
–मनीष रावत, रियो ओलंपिक में भाग ले चुके खिलाड़ी/वर्तमान में कोच

राष्ट्रीय खेलों को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आयोजन मेरे घर यानी उत्तराखंड में हो रहा है। इसके अलावा, अपनी धरती पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना सोने पर सुहागा जैसा है। यह उत्तराखंड के लिए न सिर्फ खेल, बल्कि हर लिहाज से बड़ा अवसर है। इससे उत्तराखंड को बहुत एक्सपोजर मिलेगा।*
–अंकिता ध्यानी, पेरिस ओलंपिक में भाग ले चुकीं एथलीट

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

गैरसैंण विधानसभा सत्र का एजेंडा देहरादून में होगा तय, 27 अक्टूबर से शुरू होगा दो दिवसीय सत्र-Newsnetra

उत्तराखंड में वायरल हुआ ‘कांग्रेस का लंका दरबार’ गेम, राहुल गांधी समेत 6 नेताओं को रावण के रूप में दिखाया-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 22 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के लिए ₹559 करोड़ की योजना, रोजगार और आजीविका बढ़ाने पर रहेगा जोर-Newsnetra

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 38th National Games: Mahasangram of sports in Uttarakhand Olympians and new achievements of the state, CDO Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 18
गैरसैंण विधानसभा सत्र का एजेंडा देहरादून में होगा तय, 27 अक्टूबर से शुरू होगा दो दिवसीय सत्र-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 17
उत्तराखंड में वायरल हुआ ‘कांग्रेस का लंका दरबार’ गेम, राहुल गांधी समेत 6 नेताओं को रावण के रूप में दिखाया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
Aaj ka Rashifal 22 October 2026
Aaj ka Rashifal 22 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 16
उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के लिए ₹559 करोड़ की योजना, रोजगार और आजीविका बढ़ाने पर रहेगा जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 15
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 21, 2026
feature image 14
होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, शक्ति वर्धक गोली लेने की बात आई सामने-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ राजनीती October 21, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?