Big News: नहीं रहा माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल में हुई मौत -Newsnetra
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। वो अपने जेल बैरक में ही बेहोशी की हालत में मिला था, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन पहले तक अंसारी ने दावा किया था कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश हो सकती है। उस बीच फिर तबीयत बिगड़ी है और पास के ही मेडिकल कॉलेज में मुख्तार को भर्ती करवा दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था। पिछले कुछ दिनों से माफिया डॉन की हालत गंभीर चल रही थी। बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था। पता चला था कि अंसारी की हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। अब फिर हार्ट अटैक की वजह से तबीयत बिगड़ गई है, डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
वैसे कुछ दिन पहले अंसानी ने एक पत्र के जरिए सनसनीखेज दावे कर दिए थे। मुख्तार अंसारी ने अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के जरिए जज को एक प्रार्थना पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि 19 मार्च को जो भोजन दिया गया था। उसमें किसी तरह का विषाक्त पदार्थ था। इस खाने को खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हाथ-पैर की नसों में तेज दर्द हुआ और हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। लगा जैसे मृत्यु हो जाएगी। पत्र में लिखा कि घबराहट महसूस हो रही थी। उसने कहा था कि मेरा किसी सही से डॉक्टर से इलाज करवा दीजिए। 40 दिन पहले भी मुझे विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया गया था।