By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Char Dham Yatra 2024 : 11 भाषाओं में जारी की गई SOP, सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य : डॉ आर राजेश कुमार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Char Dham Yatra 2024 : 11 भाषाओं में जारी की गई SOP, सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य : डॉ आर राजेश कुमार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

Char Dham Yatra 2024 : 11 भाषाओं में जारी की गई SOP, सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य : डॉ आर राजेश कुमार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/04/23 at 11:04 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
InCollage 20240423 190116141
SHARE

Char Dham Yatra 2024 : 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी , सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य, 50 जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच:- डॉ आर राजेश कुमार

Contents
बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू11 भाषाओं में तैयार की गई एसओपीयात्रा मार्गाे पर 50 स्क्रीनिंग प्वाइंटअन्य राज्यों के डॉक्टर से अपीलमेडिकल रिलीफ प्वाइंट पर स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती भीतीर्थयात्रियों को महत्वपूर्ण सलाहकेदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर विशेष फोकसयात्रा मार्गों पर स्थापित होंगे हैल्थ एटीएमटेलीमेडिसन की भी सुविधाश्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम

  • सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा का लक्ष्य, 50 जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच:- डॉ आर राजेश कुमार
  • बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू, मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती
  • 11 भाषाओं में जारी की गई एसओपी, अन्य राज्यों के डॉक्टर भी दे सकेंगे अपनी सेवायें
  • यात्रा मार्गों पर जगह-जगह स्थापित होंगे हैल्थ एटीएम, टेलीमेडिसन की भी मिलेगी सुविधा

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां युद्वस्तर पर शुरू हो गई हैं। आगामी 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को पहले से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हरसंभव तरीके से प्रयासरत् है। पर्यटन विभाग की बेबसाइट लाइव हो गई है। इसमें हैल्थ पैरामीटर का कॉलम रखा गया है। जिसमें यात्री अपनी हैल्थ से सबंधित पूरी जानकारी भरेंगे तो उन्हें जरूरत के समय इलाज में आसानी रहेगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

char dhaam yatra 2024

बद्री-केदार में स्थित अस्पतालों के लिए उपकरणों की खरीद शुरू

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। राज्य सरकार का विशेष फोकस बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहत्तर बनाने पर है। इन दोनों जगहों में स्थापित किये गये अस्पतालों के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त उपकरणों की खरीद शुरू हो गई है। जल्द उपकरण अस्पतालों में पहुंच जायेंगे।

11 भाषाओं में तैयार की गई एसओपी

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए एसओपी 11 भाषाओं में तैयार की गई है। तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विेभाग ने हिंदी, अंग्रेजी के साथ गुजराती, मराठी, तेलगू समेत नौ स्थानीय भाषाओं में मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर बाहरी राज्यों को भेज दी है। उन्होंने अवगत कराया कि बाहरी राज्यों को एसओपी भेज दी गई है। जिससे दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं अपनी भाषाओं में स्वास्थ्य संबंधित दिशा-निदर्शों का पालन कर सकें।

यात्रा मार्गाे पर 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाये गये हैं। इन स्क्रीनिंग प्वाइंट को रजिस्ट्रेशन प्वाइंट के साथ ही रखा गया है। इसमें तीर्थयात्रियों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित 28 पैरामीटर की जांच की जायेगी। इसमें हंस फांउडेशन की टीम भी मद्द कर रही है।

अन्य राज्यों के डॉक्टर से अपील

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा में उत्तराखंड के अतिरिक्त अन्य राज्यों के भी डॉक्टर अपनी सेवायें देने को इच्छुक रहते हैं। इसलिए इस बार सभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखकर चारधाम यात्रा में कार्यकरने को इच्छुक डॉक्टरों के संबध में जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही राज्य की डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ की तैनाती यात्रा शुरू होने से पूर्व हो जायेगी।

मेडिकल रिलीफ प्वाइंट पर स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती भी

तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल रिलीफ प्वाइंट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इस बार इनकी स्थिति पहले की अपनेक्षा और बेहत्तर की गई है। डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टॉफ के साथ ही यहां पर आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती भी की जायेगी। इसके साथ ही मेडिकल रिलीफ प्वाइंट में दवाओं का स्टॉक, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सामान सहित सभी जरूरी उपकरण मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मेडिकल रिलीफ पोस्ट में चिकित्सकों के साथ ही लगभग आधा दर्जन प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ तैनात किया गया है। वहीं सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सों के साथ ही एक दर्जन से अधिक प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की गई है।

तीर्थयात्रियों को महत्वपूर्ण सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी में यात्रियों को सलाह दी कि कम से कम सात दिन के लिए चारधाम यात्रा की योजना बनाएं। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में पैदल चढ़ते समय प्रत्येक एक से दो घंटे के बाद 5 से 10 मिनट तक विश्राम करें। यात्रा के लिए गरम कपड़े, बारिश से बचाव के लिए रेनकोट, छाता, स्वास्थ्य जांच के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर साथ में रखें। हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह से ग्रसित यात्री जरूरी दवा और डॉक्टर का नंबर अपने पास रखें। यात्रा के दौरान सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, चक्कर आना, उल्टी आने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल रिलीफ में प्राथमिक उपचार लें।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग को विशेष फोकस है। विगत वर्ष यहां 10 मेडिकल रिलीफ पोस्ट के साथ ही दो पीएचसी सेटर भी स्थापित किये गये थे। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों को हेल्थ एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। विगत वर्ष की तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड और माधव चिकित्सालय नारायणकोटी में हेल्थ एटीएम की स्थापना के निर्देश दिये गये हैं। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की प्रयाप्त व्यवस्था है।

char dhaam yatra 2024

यात्रा मार्गों पर स्थापित होंगे हैल्थ एटीएम

स्वास्थ्य सचिव ने डॉ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि यात्रा मार्गों पर हैल्थ एटीएम स्थापित होंगे। सभी जिलों के सीएमओ, सीएमएस केा इस संबध में निर्देशित कर दिया गया है। हेल्थ एटीएम में ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा आदि की जांच की जाएगी। हेल्थ एटीएम में कार्य करने वाले तकनीकि स्टॉप को प्रशिक्षण दिया गया है।

टेलीमेडिसन की भी सुविधा

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा तीर्थयात्रियों के लिए टेलीमेडिसन सेवा की भी सुविधा रखी गई है। स्वास्थ्य संबधी गंभीर परिस्थिति उत्पन्न होने पर यह यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा। इसके द्वारा किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह प्राप्त की जा सकती है। जिससे बीमारी का तुंरत उपचार शुरू हो सकेगा।

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि यात्रा मार्ग पर ऐसे डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गयी है जो कि हृदय संबंधी रोगों के उपचार और निदान में पारंगत हों। उन्होंने कहा कि हम चारधाम यात्रा को पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए संकल्पित हैं। यात्रा मार्गों पर मौजूद अस्पतालों में डाक्टर, स्टाफ, आक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की व्यवस्था की गयी है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। इस बार किसी भी यात्री को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात होने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण सेवाभाव और मनोयोग से यात्रियों की स्वास्थ्य जांच व सहयोग करने की अपील की।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार SSP का बड़ा बयान, बोले—अंकिता केस के नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं-Newsnetra

उत्तराखंड की सियासत में हलचल! विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप-Newsnetra

गैरसैंण में धामी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, अब ₹1.19 लाख करोड़ के पार पहुंचा उत्तराखंड का बजट-Newsnetra

गैरसैंण में इतिहास! 2026 में दूसरी बार विधानसभा सत्र, मुख्यमंत्री धामी ने बताया क्यों खास है भराड़ीसैंण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Char Dham Yatra 2024
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 4 3
उत्तराखंड में 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 3 5
उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर हरिद्वार SSP का बड़ा बयान, बोले—अंकिता केस के नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 27, 2026
feature image 2 4
उत्तराखंड की सियासत में हलचल! विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 1 5
गैरसैंण में धामी सरकार का अनुपूरक बजट पेश, अब ₹1.19 लाख करोड़ के पार पहुंचा उत्तराखंड का बजट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 31
गैरसैंण में इतिहास! 2026 में दूसरी बार विधानसभा सत्र, मुख्यमंत्री धामी ने बताया क्यों खास है भराड़ीसैंण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 27, 2026
feature image 23 1
बर्मिंघम में गूंजा पद्मश्री प्रीतम भरतवाण का जादू, ढोल-दमाऊ की थाप पर झूम उठे हजारों प्रवासी उत्तराखंडी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन October 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?