उत्तराखंड की सियासत में हलचल! विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप-Newsnetra
खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। कल बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे से कंधा मिलाया लेकिन राज्य के भ्रष्टाचार से लेकर हरिद्वार में किसानों की समस्या तक विपक्ष ने कभी साथ नहीं दिया। अगली बार खुद जैसे दो-चार चेहरों के साथ सदन में पहुंचने की ख्वाहिश जताई।
उमेश कुमार ने कहा कि साढ़े चार साल में कौन सा दिन था, जब विपक्ष हमारे साथ एक दिन भी खड़ा रहा हो। इस सदन से मैं इस्तीफे की घोषणा करता हूं। मैं प्रयास करूंगा कि अगली बार हमारे साथ कुछ लोग हमारे और आएं ताकि हम आज इकबालपुर शुगर मिल की बात करें तो 118 करोड़ का भुगतान दो साल से बकाया है। कितने किसानों की मौत हो गई है बीमारी में। पैसा न होने के कारण इलाज नहीं हुआ। 2023 में आपदा में पूरा हरिद्वार जनपद डूब गया। फसलें खत्म हो गईं। किसानों की आरसी काट दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज माफ नहीं किया गया। बिजली के बिलों का बकाया माफ नहीं किया गया। कनेक्शन काट दिए। बिजली बंद कर दी
दो-चार लोग और आएंगे साथ
विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वह बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। अगली बार ईश्वर ने चाहा तो हमारे साथ दो-चार लोग और आएंगे। हर किसी को अच्छी सड़क, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं चाहिएं। भगत सिंह पड़ोसी के घर में पैदा हो। यही विपक्ष का हाल है। मैं कांग्रेस में कभी नहीं जा रहा। मैं उन नेताओं के नारे नहीं लगा सकता जो कल तक मेरे घर के दरवाजे के बाहर बैठे थे। भाजपा में जाकर क्या मैं त्रिवेंद्र रावत के नारे लगाऊंगा या कांग्रेस में हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाऊंगा। आपको बता दें कि उमेश कुमार की पत्नी ने हाल ही में जन निर्माण पार्टी बनाई है। चर्चा है कि उमेश कुमार अगले चुनाव में इसी पार्टी से मैदान में उतरेंगे