By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘जलविद्युत क्षमता के दोहन’ पर लहर कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘जलविद्युत क्षमता के दोहन’ पर लहर कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘जलविद्युत क्षमता के दोहन’ पर लहर कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/07/19 at 7:29 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240719 WA0024
SHARE

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘जलविद्युत क्षमता के दोहन’ पर लहर कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया-Newsnetra

ऋषिकेश, 19-07-2024: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड देश के विद्युत क्षेत्र के अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में लहर कॉन्क्लेव (लार्ज हाइड्रो एक्टिव रीच आउट), 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कॉन्क्लेव ने भारत के जलविद्युत क्षेत्र की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण नवाचारों को प्रदर्शित करने एवं विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में भूमिका निभाई।


कॉन्क्लेव का उद्घाटन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं लहर  समिति के अध्यक्ष, श्री आर. के. विश्नोई  द्वारा किया गया। श्री विश्नोई ने श्री मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, बीबीएमबी, श्री शैलेंद्र सिंह, निदेशक(कार्मिक), टीएचडीसीआईएल एवं श्री ए. के. दिनकर, सचिव, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरिगेशन एंड पावर (सीबीआईपी) के साथ मिलकर कॉन्क्लेव का औपचारिक शुभारंभ  दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर. के. विश्नोई ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए देश के विद्युत परिदृश्य में जल विद्युत की महत्वपूर्ण भूमिका और जल विद्युत क्षेत्र के लिए एक सामूहिक ब्रांडिंग पहल के रूप में लहर कॉन्क्लेव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जलविद्युत विकास के प्रति सकारात्मक सामुदायिक सक्रियता को बढ़ावा देने, प्रचलित नकारात्मक धारणाओं का सामना करने और राष्ट्रीय विकास के लिए सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने के कॉन्क्लेव के लक्ष्यों को रेखांकित किया।


श्री विश्नोई ने टीएचडीसी की रणनीतिक पहलों जिनका उद्देश्य जलविद्युत क्षमता का जवाबदेही के साथ सतत रूप से दोहन करना है, पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति और राष्ट्रीय विकास में योगदान हेतु सहयोग, उच्‍चतम प्रयास साझा करने और नए अवसरों की खोज की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।


बीबीएमबी के अध्यक्ष, श्री  मनोज त्रिपाठी ने जलविद्युत क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कॉन्क्लेव की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने नीतिगत ढांचे पर चर्चा करने और सतत जलविद्युत विकास की सुनिश्‍चितता निर्धारित करने के लिए सरकारी निकायों, निजी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय समुदायों सहित हितधारकों के एक विविधायुक्‍त समूह को एक साथ लाने में कॉन्क्लेव की महत्‍ता पर प्रकाश डाला।


श्री शैलेन्द्र सिंह, निदेशक(कार्मिक) ने भारत में जलविद्युत की क्षमता की तलाश करने एवं उसका अधिकतम दोहन करने के लिए एक आधारशिला कार्यक्रम के रूप में लहर कॉन्क्लेव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव उद्योग विशेषज्ञों, हितधारकों और संस्‍थान प्रमुखों को पर्यावरणीय विचारों से लेकर तकनीकी प्रगति तक के क्षेत्र की चुनौतियों के नवीन समाधानों पर एकजुट होने, विशेष जानकारी साझा करने एवं सहयोग करने के लिए एक महत्‍वपूर्ण मंच प्रदान करता है।


कॉन्क्लेव में एनएचपीसी, एसजेवीएन, एनटीपीसी, नीपको, बीबीएमबी, डीवीसी और सीईए सहित जल विद्युत क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के लगभग 160 प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के साथ-साथ आईओसीएल, आईआईटी रूड़की जैसे प्रमुख संस्थानों के प्रमुखों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जल विद्युत परियोजना प्रबंधन, पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रियाओं, भूमि अधिग्रहण चुनौतियों और समय पर परियोजनाओं की जटिलताओं पर नियंत्रण पाने की रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक दस्‍तावेजो के साथ प्रस्तुतियां शामिल थीं।


कॉन्क्लेव का समापन सीबीआईपी के सचिव श्री ए. के. दिनकर द्वारा दिए गए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। श्री दिनकर ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अमूल्य योगदान को स्वीकार करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सतत ऊर्जा समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संवाद, नवाचार और साझेदारी को बढ़ावा देने में कॉन्क्लेव की भूमिका पर जोर दिया।


टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, देश के ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, जो सतत जलविद्युत ऊर्जा के विकास और राष्ट्र के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्‍ति के लिए समर्पित है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड नवाचार, विश्वसनीयता एवं पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से, निरंतर देश के लिए स्वच्छ एवं अधिक लचीले ऊर्जा भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।






डा. ए. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra

हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 'जलविद्युत क्षमता के दोहन' पर लहर कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1484 1
हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 8, 2026
img 1479 1
हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 8, 2026
img 1476 1
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1474
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?