यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
मारपीट और धमकी के मामले के बाद अब यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल पर अपहरण की कार्रवाई हुई है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने युवक को जबरन कार में डालकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग डोभाल (29), अभिषेक (22), अभय चौधरी (23) और कुर्बान (23) शामिल हैं। पुलिस ने विवेचना के दौरान अपहरण की धारा भी बढ़ाई थी। चारों को बृहस्पतिवार को सुद्धोवाला, प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, टी स्टेट बंजारावाला निवासी राज सिंह चौहान ने छह अक्तूबर को नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि पांच अक्तूबर की रात अनुराग डोभाल और उसके साथियों ने उसे हरिद्वार बाईपास रोड पर मिलने के लिए बुलाया।
वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने के इरादे से अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया गया







