By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में मनाया गया संविधान दिवस-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में मनाया गया संविधान दिवस-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में मनाया गया संविधान दिवस-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/11/26 at 8:47 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20241126 WA0022
SHARE

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में मनाया गया संविधान दिवस-Newsnetra

ऋषिकेश, 26 नवंबर, 2024: विद्युत क्षेत्र की अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) के कॉर्पोरेट कार्यालय, परियोजना स्थलों और इकाई कार्यालयों में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। 26 नवंबर, 1949 को ही संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था।

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल के सीएमडी श्री आर.के. विश्नोई ने भारतीय संविधान के महत्व पर जोर देते हुए इसे देश के लोकतंत्र की नींव बताया। उन्होंने कहा, “भारतीय संविधान हमारे राष्ट्र के सिद्धांतों – समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारा का प्रतीक है। यह हमें एक मजबूत और अधिक समावेशी समाज के निर्माण में मार्गदर्शन करता है। यह न केवल शासन के लिए ढांचा प्रदान करता है बल्कि प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की रक्षा भी करता है। संविधान दिवस इन मूल्यों को बनाए रखने और बढ़ावा देने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है।”


समारोह के दौरान श्री शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया। अपने संबोधन में उन्होंने न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री सिंह ने कहा, “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है; यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह समानता, सामाजिक न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों को सुनिश्चित करता है, जिन्हें हमें अपने सभी कार्यों और निर्णयों में लागू करने का प्रयास करना चाहिए।”


इस समारोह में श्री भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी) भी मौजूद थे। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों के साथ संगठनात्मक लक्ष्यों को संरेखित करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “टीएचडीसीआईएल संविधान के आदर्शों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संविधान के मूल्यों को अपनी नीतियों और कार्यों में एकीकृत करके, हमें राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाना है। निगम में हमारा लक्ष्य इन मूल्यों को अपने कामकाज के हर पहलू में एकीकृत करना है ताकि राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दिया जा सके।”


इस अवसर को और खास बनाने के लिए निगम के स्कूलों और कार्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। टिहरी बांध परियोजना इंटर कॉलेज, भागीरथीपुरम, टिहरी और टीएचडीसी हाई स्कूल, ऋषिकेश सहित निगम के सीएसआर पहलों के तहत संचालित



स्कूलों में, छात्रों और शिक्षकों द्वारा प्रधानाचार्यों के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। छात्रों के बीच संवैधानिक मूल्यों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वहीं भागीरथी भवन में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों  के लिए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।


टीएचडीसी भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से संगठन, समावेशिता, न्याय और निष्पक्षता की संस्कृति का निर्माण करने का प्रयास करता है। साथ ही, यह अपने कर्मचारियों के बीच समावेशिता और जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देता है।

img 20241126 wa0023955879976046991902


                                          

डा. ए. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में मनाया गया संविधान दिवस
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

IMG 20261006 WA0009
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261007 WA0008
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836459660 1131258576253478 6674753669631477920 n
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836881928 27679290255078625 753887268736448283 n
सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?