उत्तरकाशी पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान: यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई और जागरूकता- Newsnetra
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन कराये जाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग अभियान के तहत विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गयी। चैकिंग के दौरान टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने एवं दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गयी साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों पर रिप्लेकर लगाये गये।
#UttarakhandPolice




