By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: UTTARAKHAND NIKAY CHUNAV RESULT: निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > UTTARAKHAND NIKAY CHUNAV RESULT: निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

UTTARAKHAND NIKAY CHUNAV RESULT: निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/01/26 at 10:51 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
1200 675 23179403 thumbnail 16x9 gh
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार के लिए निकाय चुनाव अच्छे संकेत लेकर आया है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी उम्मीद इससे भी ज्यादा की कर रही थी, लेकिन निकाय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर भाजपा ने राहत की सांस जरूर ली है. उत्तराखंड में 100 निकायों के लिए हुए चुनाव में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायतों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला है, जिसमें कुल मिलाकर भाजपा ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है. हालांकि कांग्रेस इस मामले में चिंताजनक स्थिति में दिखाई दी है. वहीं, कई सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की बल्ले-बल्ले रही.

छोटी सरकार में भी दिखा मोदी मैजिक: उत्तराखंड में छोटी सरकार के लिए हुए चुनाव के दौरान मोदी मैजिक भी देखने को मिला. छोटी सरकार के यह चुनाव परिणाम धामी सरकार के लिए बड़ी राहत वाले हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि, उत्तराखंड में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव हैं और मोदी मैजिक चलने से आगामी चुनाव में भी इसका लाभ मिलना तय है.

नगर निगम में खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस: उत्तराखंड में कुल 11 नगर निगम हैं, जिसमें से भारतीय जनता पार्टी ने 10 नगर निगम जीतने में कामयाबी हासिल की है. बड़ी बात ये है कि श्रीनगर का जो नगर निगम भाजपा ने गंवाया है, उसे निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने जीता है, जो कि भाजपा से टिकट मांग रही थी और टिकट ना मिलने पर उन्होंने बगावत करते हुए चुनाव लड़ा था. इस तरह कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में 11 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई.

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

नगर पालिकाओं में भाजपा, निर्दलीय और कांग्रेस के बीच रहा मुकाबला: उत्तराखंड में कुल 43 नगर पालिकाएं हैं, जिनमें से 17 नगर पालिकाओं पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि 12 नगर पालिकाएं कांग्रेस जीती है और 14 नगर पालिकाओं में निर्दलीयों ने बाजी मारी है. निर्दलीय सीटों में एक बहुजन समाजवादी पार्टी की सीट भी शामिल है. देहरादून जिले में विकास नगर सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करने में कामयाब रही, जबकि बाकी सभी सीटें भाजपा के प्रत्याशियों ने जीती है.

नगर पंचायत की सीटें के लिए भी हुई खूब खींचतान: उत्तराखंड की कुल 46 नगर पंचायत सीटों पर 16 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नाम की हैं, जबकि 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 15 सीटों पर कांग्रेस ने भी अपनी जीत दर्ज की है. कुल मिलाकर नगर पंचायत सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का सीधा और कड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ देखने को मिला है.

बागियों ने कई सीटों पर दिखाएं तेवर, जीत भी की हासिल: प्रदेश में नगर निगम की बात करें, तो श्रीनगर में मेयर पद पर चुनाव जीतने वाली आरती भंडारी भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांग रही थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय ताल ठोक कर अपनी ताकत दिखा दी.. इसी तरह नगर पालिकाओं में भी बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के बागी चुनाव मैदान में उतरे इनमें से कुछ बागियों ने जीत भी हासिल की, लेकिन अधिकतर बागी बगावत करने के बाद संबंधित पार्टी के प्रत्याशी को हराने में बड़ी भूमिका निभा गए.

सभासद और सदस्य में भी निर्दलीय प्रत्याशियों का जलवा: उत्तराखंड में कुल 1282 सभासद / सदस्य पद पर चुनाव हुए थे, जिसमें सबसे ज्यादा सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती है. कुल 633 सीटों पर निर्दलीय अपनी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं. इसी तरह 435 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं, जबकि 164 सीट पर कांग्रेस और दो सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के अलावा एक सीट पर उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी ने भी जीत हासिल की है.

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अव्यवस्थाएं रहीं हावी: प्रदेश में भारी संख्या में लोगों के वोटर लिस्ट से नाम गायब दिखाई दिए. वहीं, कई लोगों को अपने नाम मतदाता सूची में आखिरी वक्त तक मिले ही नहीं. निर्वाचन आयोग के कार्यालय के कर्मचारियों से लेकर शासन के अधिकारियों की तरफ से भी यह शिकायतें सामने आती रहीं. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी मतदाता सूची में उनका नाम तब मिला जब मतदान प्रक्रिया खत्म हो चुकी थी. मतगणना के दौरान भी बेहद सुस्त गति के साथ मतों की गिनती देखने को मिली. देहरादून में तो मतगणना शुरू होने के 27 घंटे बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया.

भाजपा के कई नेताओं का रहा खराब प्रदर्शन: राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपने गृह जनपद में ही बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके. चमोली में 10 निकाय में से भाजपा केवल दो सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई, जबकि आठ निकायों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. भाजपा के इस प्रदर्शन को महेंद्र भट्ट से भी जोड़ा जा रहा है. ऐसे ही सरकार में मंत्री धन सिंह रावत अपनी विधानसभा में श्रीनगर नगर निगम को भी नहीं बचा सके. यह एकमात्र नगर निगम है, जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा.

बिशन सिंह चुफाल के क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा: इसी तरह पिछली आठ बार से भाजपा के विधायक और कई बार मंत्री रह चुके बिशन सिंह चुफाल के क्षेत्र में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा, यहां यह पहला मौका था, जब कांग्रेस ने भाजपा को धूल चटाते हुए जीत हासिल की. इन सभी सीटों पर भाजपा की हार को अंतर्कलह से जोड़ा गया है.

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra

देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra

श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra

गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra

सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: election result uttarakhand, result, Uttarakhand Nikay Chunav Result
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

anaraga dabhal 78f91f8446f2730929d1b6a014214ec3
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर विवादों में, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 6, 2026
IMG 20261006 WA0066 768x513 1
देहरादून में समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज, बुजुर्गों की समस्याओं से लेकर अवैध कब्जे और सड़क-पेयजल मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 6, 2026
IMG 20261006 WA0041 768x432 1
श्राद्ध-तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी को लेकर भड़की भाजपा, नरेश बंसल बोले- सनातन आस्था और दिवंगत आत्माओं का अपमान नैतिक पतन की पराकाष्ठा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0043 768x432 1
गुरु रविदास जयंती पर उत्तराखंड में ‘समरसता संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जन-जन तक पहुंचेगा समानता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 6, 2026
IMG 20261006 WA0057 768x512 1
सुवाखोली में कृषक रथ को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजनाओं की देगा जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?