By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखण्ड में कृषि और समाज कल्याण को नई दिशा: 609 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड में कृषि और समाज कल्याण को नई दिशा: 609 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखण्ड में कृषि और समाज कल्याण को नई दिशा: 609 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/02/08 at 10:12 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1739032807873
SHARE

उत्तराखण्ड में कृषि और समाज कल्याण को नई दिशा: 609 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम गढ़ीकैंट देहरादून में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में वर्ग दो के 37 एवं वर्ग तीन के 227 अभ्यर्थी शामिल हैं।

fb img 17390328011565969502190174600250
fb img 17390328035238154282108941915012



मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चयनित युवाओं के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। सभी उत्तराखण्ड में कृषि क्षेत्र के उत्थान और समाज कल्याण के संकल्प को लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये युवा अभ्यर्थी अपनी मेहनत और निष्ठा से उत्तराखण्ड में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करेंगे और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को तीन लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज के दे रही है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से कृषि उपकरण खरीदने के लिए किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। स्टेट मिलेट मिशन के माध्यम से एक निश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मिलेट्स का क्रय करके विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके मिलेट्स का सही मूल्य दिया जा रहा है। चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में छह एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 17390328099495536505543331707558
fb img 17390328056064555892020693690885



मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्लस्टर आधारित लगभग 18 हजार पॉलीहाउस का निर्माण किया जा रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। सब्जियों की तरह ही फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर काम हो रहा है। एप्पल और कीवी मिशन पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज में समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सरकारी योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में हमारे नव चयनित अभ्यर्थी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न हुई हैं। पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को राज्य की सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी ने समस्त 596 चयनित वर्ग-2 व वर्ग-3 के अभ्यर्थियों तथा उनके परिवार को बधाई दी और चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि ये नव-नियुक्त अधिकारी प्रदेश के किसानों की उन्नति में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, सचिव श्री एस.एन.पाण्डेय, डॉ नीरज खैरवाल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान श्री रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक समाज कल्याण श्री प्रकाश चंद एवं निदेशक कृषि श्री के.एस. पाठक उपस्थित थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

टिहरी: राजकीय महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं को सिखाए गए जूडो से आत्मरक्षा के गुर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर-Newsnetra

दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर गरिमा दसोनी का सवाल, ‘अंकिता के माता-पिता के आंसुओं का हिसाब भाजपा को देना होगा’-Newsnetra

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में उपवास करेंगे गणेश गोदियाल-Newsnetra

कर्णप्रयाग में भाजपा को अपनों की चुनौती, अस्पताल, शिक्षकों और अधूरी घोषणाओं पर आंदोलन तेज-Newsnetra

ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक: गोशाला में घुसकर गाय को मार डाला, बचाने पहुंचे 4 लोगों पर हमला-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखण्ड में कृषि और समाज कल्याण को नई दिशा: 609 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

e2ff369d 03ed 4200 b49b bfd5f722390f 1
टिहरी: राजकीय महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं को सिखाए गए जूडो से आत्मरक्षा के गुर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 13, 2026
Untitled design 13 2
दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर गरिमा दसोनी का सवाल, ‘अंकिता के माता-पिता के आंसुओं का हिसाब भाजपा को देना होगा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 12 2
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में उपवास करेंगे गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 5 3
कर्णप्रयाग में भाजपा को अपनों की चुनौती, अस्पताल, शिक्षकों और अधूरी घोषणाओं पर आंदोलन तेज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
Untitled design 5 2
ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक: गोशाला में घुसकर गाय को मार डाला, बचाने पहुंचे 4 लोगों पर हमला-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 13, 2026
Untitled design 26
उत्तराखंड के 13 बहादुर बच्चों को हर साल मिलेगा वीरता पुरस्कार, ₹51 हजार और पदक देगी धामी सरकार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 13, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?