ज्योतिर्मठ में भालू का आतंक: गोशाला में घुसकर गाय को मार डाला, बचाने पहुंचे 4 लोगों पर हमला-Newsnetra
चमोली जिले के ज्योतिर्मठ नगर में भालू के हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार सुबह सिंहधार वार्ड में भालू ने एक गोशाला में घुसकर गाय को मार डाला। गाय को बचाने के लिए पहुंचे परिवार के लोगों पर भी भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सिंहधार वार्ड में एक गोशाला में भालू ने गाय पर हमला कर दिया। भालू के हमले में गाय की मौत हो गई। गोशाला में गाय पर हमला होने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन भालू ने उन पर भी हमला कर दिया।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
नगर क्षेत्र में भालू के हमले की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। गोशाला में घुसकर गाय को मारने और बचाने पहुंचे लोगों पर हमला किए जाने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है







