By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राज्य की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राज्य की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राज्य की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/05/10 at 8:32 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1746889081494
SHARE

राज्य की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली।

fb img 17468890847798252739719904037467
fb img 17468890778085859289968676652318



मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है परंतु सभी विभाग और अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग अभियान एवं जनपदों में सामरिक महत्व के स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में संवेदनशील स्थानों, महत्वपूर्ण स्थानों, चारधाम यात्रा स्थलों, अन्य मार्गों पर सुरक्षा के समुचित उपाय किए जाएं। उन्होंने वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की पहचान तथा सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम में संवेदनशील खबरों एवं फेक न्यूज का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, राज्य भर में मॉक ड्रिल का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा सम्भावित खतरों की चेतावनी हेतु सभी जनपदों में सायरन की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों के साथ प्रशासन को संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा देश की वर्तमान स्थिति पर सभी प्रदेशवासी देश के सैनिकों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सर्व धर्म सभा और पद यात्रा का आयोजन करके इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेना के मनोबल बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार हर स्थिति में सैनिकों और उनके परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य में हर परिवार का कोई सदस्य सेना में है। ऐसे में सभी का मनोबल बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा भारत को एकता में ही उसकी शक्ति है। हम हर चुनौती से निपटने के लिए सक्षम हैं।

उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से सख्त निगरानी रखे जाने, जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश भर में खाद्यान्न और चिकित्सा उपकरणों और दवाईयों की उपलब्धता पूरी तरह बने रहे।

सभी सचिवों को विभिन्न यात्रा मार्ग में स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा जाएगा, जिसके निर्देश मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम यात्रा का सुगम और सुरक्षित संचालन राज्य में हो रहा है। यात्रियों की सुरक्षा, सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा सभी सचिवों को समय-समय पर चार धाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण करने यात्रा मार्ग पर भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा राज्य में चार धाम यात्रा पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा के साथ ही अन्य धार्मिक यात्राओं में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का संचालन भी सुगमता से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने सभी विभाग आगामी मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संकल्प है। ऐसे में सभी अधिकारी भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उस पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा आमजन को परेशान करने वाले किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा और भ्रष्टाचार के मामलों पर प्राथमिकता से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगौली, श्री सचिन कुर्वे, श्री रविनाथ रामन, श्री पंकज पांडे, एडीजी श्री एपी अंशुमान, श्री नीतेश झा, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी के साथ ही वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra

राम माधव का कार्यकर्ताओं को संदेश— टिकट किसी एक को मिलेगा, लेकिन चुनाव में बारात की तरह सभी को नाचना पड़ेगा!-Newsnetra

24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता यात्रा, CM धामी और अनुराग ठाकुर होंगे शामिल-Newsnetra

कच्छ सड़क हादसे में उजड़े तीन परिवार, कोटद्वार पहुंचे छह शव; मासूम बच्चों समेत अपनों को खोकर बिलख पड़े परिजन-Newsnetra

हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, आपदा प्रबंधन और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, राज्य की सुरक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 44
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 23, 2026
utatarakhada parabhara rama mathhava 871e3ae78e7ca1dfc391a14f391ed559
राम माधव का कार्यकर्ताओं को संदेश— टिकट किसी एक को मिलेगा, लेकिन चुनाव में बारात की तरह सभी को नाचना पड़ेगा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
02jaenada26 shabhayatara ma sata sharamanae shara gara ravathasa ka paratama savatha 927be108e163ac8afeb5660e783c36a0
24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता यात्रा, CM धामी और अनुराग ठाकुर होंगे शामिल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
kotdwar c52218be628c46320b2af5b3ddf604de
कच्छ सड़क हादसे में उजड़े तीन परिवार, कोटद्वार पहुंचे छह शव; मासूम बच्चों समेत अपनों को खोकर बिलख पड़े परिजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
feature image 14
हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?