By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिकहेल्थ

एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/23 at 5:21 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
SHARE

एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra

गुवाहाटी, 23 नवंबर 2026। एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय की अध्यक्षता में संस्थान की इंस्टीट्यूट बॉडी (आईबी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यकारी निदेशक प्रो. अशोक पुराणिक ने सदस्यों को स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना के विकास, संकाय एवं मानव संसाधन की उपलब्धता तथा संस्थान की भविष्य की विस्तार योजनाओं में हुई प्रगति से अवगत कराया। बैठक में संस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संस्थान को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक प्राथमिकताओं की समीक्षा की गई।

प्रो. डॉ. संजय ने समन्वित प्रयासों, कुशल प्रशासन, गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नई दिल्ली में “आपदा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा” विषय पर सेमिनार आयोजित करने की एम्स गुवाहाटी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल आपदा से निपटने की तैयारी, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

WhatsApp Image 2026 11 23 at 5.18.40 PM WhatsApp Image 2026 11 23 at 5.18.41 PM 1 WhatsApp Image 2026 11 23 at 5.18.41 PM 2 WhatsApp Image 2026 11 23 at 5.18.41 PM

बैठक के उपरांत प्रो. डॉ. संजय ने कार्यकारी निदेशक प्रो. अशोक पुराणिक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों तथा संकाय सदस्यों के साथ अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा सेवाओं, रोगी देखभाल सुविधाओं तथा आधारभूत संरचना की समीक्षा की। उन्होंने संस्थान में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले बाह्य रोगियों (ओपीडी) एवं भर्ती होने वाले आंतरिक रोगियों (आईपीडी) की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कार्डियक सर्जरी (हृदय शल्य चिकित्सा) एवं गैस्ट्रो सर्जरी (पेट एवं पाचन तंत्र संबंधी शल्य चिकित्सा) सेवाओं का शुभारंभ होना उल्लेखनीय है। इन सेवाओं के प्रारंभ होने से असम सहित संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों को विशिष्ट एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की एम्स गुवाहाटी की क्षमता और मजबूत हुई है।

प्रो. डॉ. संजय ने आमजन से अपील की कि वे एम्स गुवाहाटी में उपलब्ध विशिष्ट एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने दोहराया कि संस्थान समाज के सभी वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें आयुष्मान भारत योजना तथा अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि परिसर में जन औषधि एवं अमृत फार्मेसी की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से मरीजों को सस्ती एवं किफायती दवाइयां मिल रही हैं। इसके अतिरिक्त मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए भी परिसर में आवास की व्यवस्था की गई है।

प्रो. डॉ. संजय ने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान के नेतृत्व, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से एम्स गुवाहाटी भविष्य में अपनी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा पूर्वोत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

राम माधव का कार्यकर्ताओं को संदेश— टिकट किसी एक को मिलेगा, लेकिन चुनाव में बारात की तरह सभी को नाचना पड़ेगा!-Newsnetra

24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता यात्रा, CM धामी और अनुराग ठाकुर होंगे शामिल-Newsnetra

कच्छ सड़क हादसे में उजड़े तीन परिवार, कोटद्वार पहुंचे छह शव; मासूम बच्चों समेत अपनों को खोकर बिलख पड़े परिजन-Newsnetra

हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 23 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

utatarakhada parabhara rama mathhava 871e3ae78e7ca1dfc391a14f391ed559
राम माधव का कार्यकर्ताओं को संदेश— टिकट किसी एक को मिलेगा, लेकिन चुनाव में बारात की तरह सभी को नाचना पड़ेगा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
02jaenada26 shabhayatara ma sata sharamanae shara gara ravathasa ka paratama savatha 927be108e163ac8afeb5660e783c36a0
24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता यात्रा, CM धामी और अनुराग ठाकुर होंगे शामिल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
kotdwar c52218be628c46320b2af5b3ddf604de
कच्छ सड़क हादसे में उजड़े तीन परिवार, कोटद्वार पहुंचे छह शव; मासूम बच्चों समेत अपनों को खोकर बिलख पड़े परिजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
feature image 14
हरिद्वार में भाजपा की सियासी चुनौती, 2027 में सीटों का आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026
Aaj ka Rashifal 23 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
feature image 27 2
IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड, फिल्म शूटिंग के लिए 3 करोड़ तक की सब्सिडी का प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन November 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?