By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: AI, साइबर सिक्योरिटी और रोजगारपरक कौशल के लिए उत्तराखण्ड ने टाटा ट्रस्ट, नैस्कॉम और वाधवानी से किया समझौता-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > AI, साइबर सिक्योरिटी और रोजगारपरक कौशल के लिए उत्तराखण्ड ने टाटा ट्रस्ट, नैस्कॉम और वाधवानी से किया समझौता-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

AI, साइबर सिक्योरिटी और रोजगारपरक कौशल के लिए उत्तराखण्ड ने टाटा ट्रस्ट, नैस्कॉम और वाधवानी से किया समझौता-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/06/04 at 8:26 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1749048803874
SHARE

AI, साइबर सिक्योरिटी और रोजगारपरक कौशल के लिए उत्तराखण्ड ने टाटा ट्रस्ट, नैस्कॉम और वाधवानी से किया समझौता-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में तीन महत्वपूर्ण समझौते किये गये। उत्तराखण्ड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट ने सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए समझौता किया गया। उत्तराखण्ड को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत का प्रमुख कौशल केंद्र बनाने की दिशा में सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और नैस्कॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

fb img 17490488059593385378874440095189
fb img 17490488078878638450683892894910



उत्तराखण्ड को उभरती टेक्नोलॉजी और छात्रों के रोजगारपरक व्यक्तित्व विकास के लिए कौशल विकास केंद्र बनाने के लिए भी सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग और वाधवानी फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तराखण्ड में सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ 10 साल के लिए किए गए समझौते के तहत जल प्रबंधन, पोषण, टेलीमेडिसिन, ग्रामीण आजीविका और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम किया जाएगा।

राज्य को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रमुख कौशल केंद्र बनाने के लिए नैस्कॉम के साथ हुए समझौते के तहत राज्य के सभी सरकारी और निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में कोर्सेस को शैक्षणिक क्रेडिट के साथ शामिल किया जाएगा। प्रत्येक जिले में एक मॉडल कॉलेज को ‘मेंटर संस्थान’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य के लगभग 1.5 लाख छात्रों को फ्यूचर स्किल्स प्राइम प्लेटफॉर्म के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, पायथन, जनरेटिव जैसे क्षेत्रों में जानकारी और कौशल विकास करना है।

उत्तराखण्ड को उभरती टेक्नोलॉजी और छात्रों के रोजगारपरक व्यक्तित्व विकास के लिए कौशल विकास केंद्र बनाने हेतु वाधवानी फाउंडेशन के साथ तीन वर्षों के किए समझौता किया गया। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में कोर्सेस को अगले सत्र से शैक्षणिक क्रेडिट के साथ शामिल किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य के लगभग 1.20 लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित व्यक्तित्व विकास और स्वरोजगार सम्बंधित कौशल विकास में सहायता प्रदान करना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक विकास राज्य को डिजिटल टैलेंट का केन्द्र बनाने और एआई आधारित व्यक्तित्व विकास के आधुनिक कोर्स प्रारंभ करने के लिए आज हुए तीनों समझौते राज्य के लोगों के लिए अत्यधिक उपयोगी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा समाज के अंतिम छोर के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र और वर्ग के लोगों को साथ लेकर अनेक नई पहल की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समझौते उत्तराखण्ड में आधुनिक कौशल से परिपूर्ण मानव संसाधन को तैयार करने और राज्य को आधुनिक एआई व साइबर सिक्योरिटी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एआई अधारित पाठ्यक्रम राज्य के युवा छात्रों को रोजगारपरक कौशल बढ़ाने और 21वीं सदी के लिए सॉफ्ट स्किल विकास की दिशा में कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में किये गए इन तीन महत्वपूर्ण समझौतों के लिए टाटा ट्रस्ट, नैस्कॉम और वाधवानी फाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सेतु आयोग के उपाध्यक्ष श्री राज शेखर जोशी, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सीईओ सेतु आयोग श्री शत्रुघ्न सिंह, टाटा ट्रस्ट के सीईओ श्री सिद्धार्थ शर्मा, नैस्कॉम स्किल काउंसिल की सीईओ श्रीमती अभिलाषा गौड़, वाधवानी फाउन्डेशन के एक्जीक्यूटिव वीपी श्री सुनील दहिया, उच्च शिक्षा सचिव श्री रंजीत सिन्हा, सचिव श्रीमती राधिका झा, श्री नितेश झा, श्री चन्द्रेश यादव, श्री वी षणमुगम, श्री सी. रविशंकर उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस; दो नई एसी ट्रेनें भी मंजूर-Newsnetra

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, धामी बोले- अब दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में भी पहुंचेगा शासन-Newsnetra

हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे योजनाओं की सराहना-Newsnetra

धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra

हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: AI, newsnetra, नैस्कॉम और वाधवानी से किया समझौता, साइबर सिक्योरिटी और रोजगारपरक कौशल के लिए उत्तराखण्ड ने टाटा ट्रस्ट
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

train railmin 6 1784363776
उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस; दो नई एसी ट्रेनें भी मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
833241704 1444831797829815 7271060679880899104 n
चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, धामी बोले- अब दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में भी पहुंचेगा शासन-Newsnetra
उत्तराखंड October 4, 2026
833364100 2106571370230933 2883352066212676272 n
हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे योजनाओं की सराहना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 3, 2026
831467349 2492520191236908 3678751213167385634 n
धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 3, 2026
img 1318
हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 3, 2026
dehradun police police 412054c5a149900ff2ed4499cb3656dd 1
सेलाकुई में 22.81 ग्राम स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर करता था सप्लाई-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 3, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?