By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/03 at 10:06 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
831467349 2492520191236908 3678751213167385634 n
SHARE
धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ नई ऊंचाई दी जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के संकल्प के तहत जनपद की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर एक प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आज टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड भी विकसित भारत के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य में विकास के साथ-साथ धार्मिक स्थलों, मंदिरों, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदर्श चम्पावत का संकल्प केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चम्पावत की पहचान और संभावनाओं को नई ऊंचाई देने का संकल्प है। टनकपुर में लगभग 237.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आईएसबीटी, शारदा घाट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार तथा विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य जनपद के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
831467349 2492520191236908 3678751213167385634 n 833604203 1540937718068238 6901829928307176450 n 834195473 1768822144387770 8538352976960334619 n 834284390 3177895929088393 6000871427009805309 n 833059714 1082786464363025 2193211948758096945 n 834387450 1831234427894696 6207027015755218928 n 831068102 3579066668918207 6028569947693747148 n 833165217 3205933799597948 1227559258160931500 n 836964891 1360185626189797 1001751942936971376 n 825271200 1844279443597198 4068147607656066836 n 831504699 1080374484628250 198219057601937288 n
उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ककराली गेट से धाम की ओर लगभग 8.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि मां पूर्णागिरि धाम सहित जनपद के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही चम्पावत में सड़क, परिवहन, पर्यटन, खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इन प्रयासों से जहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर पहुंचकर वहां रह रहे खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से सीधा संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन क्षमता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए ऐसा विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसमें विकास की गति के साथ विरासत की गरिमा भी बनी रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सामन्त, दायित्वधारी श्री मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी श्रीमती हेमा जोशी, दायित्वधारी श्रीमती किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत श्री प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा श्रीमती दीपा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री निर्मल माहरा, अध्यक्ष नगर मंडल चम्पावत श्री सुनील पुनेठा, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में BJP की पदयात्रा, बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला-Newsnetra

हरीश रावत की अमित शाह को खुली चुनौती! बोले- जुमे की छुट्टी का प्रमाण दें, राजनीति छोड़ दूंगा-Newsnetra

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं 15 हस्तियां, मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मान-Newsnetra

उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra

उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों का सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra, धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 13 1
देहरादून में BJP की पदयात्रा, बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 12 1
हरीश रावत की अमित शाह को खुली चुनौती! बोले- जुमे की छुट्टी का प्रमाण दें, राजनीति छोड़ दूंगा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 11 2
उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं 15 हस्तियां, मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 10 3
उत्तराखण्ड को ₹1475 करोड़ की सौगात! अमित शाह और CM धामी ने 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
feature image 9 3
उत्तराखण्ड की दो महान विभूतियों का सम्मान! नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती सामाजिक November 6, 2026
feature image 4 5
आज देहरादून में अमित शाह का दौरा, देहरादून में राज्योत्सव और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगे शामिल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?