दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग हेतु बहनों का सम्मान समारोह सम्पन्न-Newsnetra


दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग हेतु बहनों का सम्मान समारोह सम्पन्न
गणवेश के लिए सचिन गुप्ता का विशेष सहयोग, मातृशक्ति ने दी शुभकामनाएं
देहरादून, ब्राह्मणवाला।
विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति इकाई द्वारा आगामी पिथौरागढ़ दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाली बालिकाओं के सम्मान में बुधवार को एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित बहनों को संगठन की ओर से शुभकामनाएं दी गईं और प्रशिक्षण में समर्पण से भाग लेने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद श्री सचिन गुप्ता ने ज़रूरतमंद बालिकाओं को गणवेश उपलब्ध कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र की रक्षा में आज नारी शक्ति भी सशक्त भूमिका निभा रही है। दुर्गा वाहिनी जैसे संगठन बालिकाओं को आत्मरक्षा और सेवा भाव से ओत-प्रोत कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बना रहे हैं।”
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रांत सेवा प्रमुख (मातृशक्ति) श्रीमती प्रीति शुक्ला ने सभी चयनित बहनों को पटका पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल आत्मरक्षा के लिए उपयोगी है, बल्कि इससे बहनों में राष्ट्रप्रेम, आत्मबल और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना का भी विकास होता है।
चयनित बहनों की सूची (देहरादून-दक्षिणी जिला):
1. कुमारी वैभवी भारद्वाज
2. कुमारी वंशिका भट्ट
3. कुमारी अंशिका भट्ट
4. कुमारी दिव्यांशी थपलियाल
5. कुमारी आकृति नौटियाल
6. कुमारी दीपाली शुक्ला (जिला सह-संयोजिका, दुर्गा वाहिनी)
7. कुमारी अर्पणा पासवान
कार्यक्रम में मातृशक्ति की वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप रोहिल्ला,सविता नौटियाल, रजनी नौटियाल, संगीता भट्ट, सुधा भट्ट, सुनीता भारद्वाज, अनीता भारद्वाज, भारती विष्ट, अमरजीत कौर, अंजलि, ममता सैनी, चांद वाला अग्रवाल, कुसुम भट्ट, रेनू रतूड़ी, नीलम विष्ट,दीपाली शुक्ला,स्वाती उनियाल, ऊषा सैनी,अनुष्का, अनीता भट्ट,जेपी थपलियाल, वंदना रावत, माला शर्मा,सुधा भट्ट, रुचि पासवान सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
समापन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और परिजनों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए बहनों को शुभकामनाओं के साथ पिथौरागढ़ रवाना किया।
सम्पर्क सूत्र 6395257894