By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत 1556 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत 1556 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत 1556 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/07/15 at 9:25 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
768 512 24596762 thumbnail 16x9 school
SHARE

उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत 1556 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती-Newsnetra

देहरादून, 15 जुलाई 2025
सूबे के विद्यालयी शिक्षा विभाग में सैकड़ों युवाओं को जल्द रोजगार के अवसर मिलने जा रहे हैं। विभाग शीघ्र ही समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत संविदा के 1556 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरेगा। इस संबंध में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को एक माह के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिये हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत संविदा के पदों पर भर्ती को लेकर समीक्षा बैठक ली। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार एवं गुणवत्ता के दृष्टिगत समग्र शिक्षा के तहत रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा, जिसके लिये प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है। राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रदेश में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के कुल 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार कम सपोटिंग स्टॉफ, 95 कैरियर काउंसलर तथा विद्या समीक्षा केन्द्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल है। इन सभी पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से युवाओं को मैरिट के आधार पर भर्ती किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जायेगी। इसके लिये आउटसोर्स एजेन्सी को काउन्सिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पादित करने, चयनित अभ्यर्थियों को उनके मण्डल व गृह विकासखण्ड के अनुरूप तैनाती में वरीयता देने के निर्देश दिये गये हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

बैठक में सुश्री दीप्ति सिंह, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, कुलदीप गैरोला, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, अजीत भण्डारी, उप राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, भगवती प्रसाद मैन्दोली, स्टॉफ आफिसर, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड तथा चयनित आउटसोर्स एजेंसी के प्रतिनिधि मोर सिंह व हरिओम उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra

उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra

UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 6 विद्यार्थियों को किया सम्मानित; युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र-Newsnetra

उत्तराखंड में 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड में समग्र शिक्षा के तहत 1556 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 23
रुद्रप्रयाग के बैनोली गांव में साधु की हत्या से सनसनी, खेत में मिला मंदिर के अर्चक का शव; एक आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 22, 2026
feature image 22
दलेर मेहंदी विवाद में मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, बोले- संवाद से दूर हों गलतफहमियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 22, 2026
feature image 21
उत्तराखंड की लोकभाषाओं को मिलेगा AI का साथ, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाली-कुमाऊँनी-जौनसारी वॉइस पोर्टल किया लॉन्च-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 20
UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, 6 विद्यार्थियों को किया सम्मानित; युवाओं को दिया विकसित भारत का मंत्र-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 22, 2026
feature image 19 1
उत्तराखंड में 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
feature image 1 2
मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 22, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?