By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/10 at 9:10 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1754839357296
SHARE

उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा-Newsnetra

Contents
UttarakhandPoliceuttarkashiDharalisearchingRescueUpdate

मा०मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशन में उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा

Search and Rescue अभियान के incident commander I.G. SDRF को ठोस रणनीति बनाकर कार्यवाही के दिए निर्देश

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक में उत्तरकाशी जनपद में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु भेजे गये पुलिस की विभिन्न शाखाओं — SDRF, फायर सर्विस, पीएसी, दूरसंचार, आदि के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं टीम लीडर्स शामिल हुए।

fb img 17548393502164049574212601474658
fb img 17548393652914285607784637980653
fb img 17548393572969105446918987036949
fb img 17548393599395096683665823484896
fb img 17548393708146794527916388666721
fb img 17548393689052536883377762060710
fb img 17548393672327060061816855971840

बैठक के दौरान, पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों- ADG L/O, IG PAC, IG SDRF, IG Telecom, IG Fire, IG L/O, IG SDRF, IG Garhwal Range,DIG L/O आदि से राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी ली तथा घटनास्थल पर कार्यरत बलों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि विपरीत परिस्थितियों, मार्ग अवरोधों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद पुलिस, SDRF, फायर और अन्य एजेंसियों ने आपसी समन्वय से बड़ी संख्या में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और आवश्यक राहत सामग्री समय पर पहुँचाई।

बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई और यह निर्णय लिया गया कि राहत एवं बचाव के दूसरे चरण में Search & Rescue Operation पर विशेष फोकस किया जाएगा। उक्त अभियान हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा श्री अरूण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF को धराली/ हर्षिल में समग्र खोज एवं बचाव अभियान (Search & Rescue) का Incident Commander तथा श्री अर्पण यदुवंशी, कमाण्डेन्ट, SDRF को Deputy Incident Commander नियुक्त किया गया है।

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा Incident Commander (Search & Rescue) को DM /SP उत्तरकाशी, सेना/आईटीबीपी/NDRF/BRO/PWD/स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य समस्त एजेंसियों से समन्वय करते हुए घटनास्थल को अलग अलग सेक्टर में बांटकर उनका दायित्व निर्धारित करते हुए ठोस रणनीति बनाकर खोज एवं बचाव की कार्यवाही करने हेतु निम्न निर्देश दिए गए:

▪️ सर्च और रेस्क्यू अभियान में गति लाने के लिए SDRF, फायर, PAC और पुलिस बल की पर्याप्त संख्या को धराली और हर्षिल घटनास्थल में रणनीतिक रूप से तुरंत तैनात किया जाए।

▪️ स्थानीय नागरिकों, ग्राम प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्तियों की सटीक सूची तैयार की जाए। इस सूची के आधार पर खोज अभियान की प्राथमिकता तय करते हुए और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

▪️ घटनास्थल पर मौजूद गहरे, खतरनाक और सल्श क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल रेड फ्लैग कर लिया जाए, ताकि सर्च ऑपरेशन के दौरान विशेष उपकरणों का उपयोग कर खोजबीन की जा सके।

▪️ ड्रोन, थर्मल इमेजिंग कैमरे, विक्टिम लोकेटिंग कैमरे और डॉग स्क्वाड जैसी तकनीकी एवं मानव संसाधन क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सर्च अभियान तेज किया जाए।

पुलिस महानिदेशक ने सभी को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और प्रत्येक गतिविधि की रीयल टाइम रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लिया जा सके।

UttarakhandPolice

uttarkashi

Dharali

searching

RescueUpdate

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra

रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra

सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra

Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तरकाशी में चल रहे प्राकृतिक आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की डीजीपी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 3
उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बताने के आरोप पर भड़के मुख्यमंत्री धामी, अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 1 4
रेखा आर्या केस में बड़ा खुलासा, पति पर चार कंपनियों से निदेशक पद से हटाने का आरोप; SIT खंगाल रही दस्तावेज-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 25, 2026
feature image 30
सूक्ष्म से विराट तक की यात्रा! क्या ध्यान से खुल सकते हैं ब्रह्मांड के रहस्य ? -Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026
Aaj ka Rashifal 25 October 2026 : क5सा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 25, 2026
feature image 6 1
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदार के दर्शन, स्वच्छ और नशामुक्त उत्तराखंड की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 24, 2026
feature image 5 1
6 नवंबर को देहरादून आएंगे अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 24, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?