मानसून गया, गर्मी लौटी: देहरादून में 35.6 डिग्री तापमान, मैदानों में चटक धूप ने बढ़ाई परेशानी-Newsnetra
उत्तराखंड से मानसून की विदाई हुई तो पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर खूब दिखा रही है। हालांकि पहाड़ों में भले मौसम सुहाना हो रहा लेकिन मैदानी इलाकों में चटक गर्मी परेशानी बढ़ा रही है।


आंकड़ों पर नजर डाले तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे पर दर्ज किया जा रहा है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश भर में देखने को मिला।
उधर भले पर्वतीय इलाकों में मौसम सुहाना हो रहा हो लेकिन दिन के समय वहां पर भी चटक धूप परेशान कर रही है। उधर सड़क पर चलने वाले राहगीरों व दोपहिया चालकों की मुसीबत सड़कों पर उड़ती धूल ने बढ़ाई हुई है। उधर आने वाले दिनाें की बात करें तो सितंबर के आखिरी दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने के आसार हैं।
दिन में तेज धूप खिलने से रात को भी गर्मी का अहसास होने के आसार है। कल के मौसम की बात करें तो पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार है।