By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: रुद्रप्रयाग : दर्ज कराई गई 47 समस्याएं, 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > रुद्रप्रयाग : दर्ज कराई गई 47 समस्याएं, 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
उत्तराखंडताज़ा खबर

रुद्रप्रयाग : दर्ज कराई गई 47 समस्याएं, 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

News Netra
Last updated: 2023/08/07 at 10:51 AM
News Netra
Share
6 Min Read
IMG 20230807 WA0021
SHARE

(संवाददाता भगत सिंह निर्मल) रुद्रप्रयाग : जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों आए ग्रामीणों द्वारा सड़क, पानी, बिजली, मुआवजा, आवास आदि समस्याएं दर्ज की गई।

जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा 47 समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों द्वारा 47 समस्याएं दर्ज कराई गई जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में कमेड़ा के सरपंच बसंत सिंह राणा ने पिटकुल द्वारा काटे गए चीड़ के पेड़ों का भुगतान न करने की शिकायत दर्ज की। ललूड़ी प्रधान श्रीमती शीला भंडारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के नाम दर्ज करवाने के लिए जियोटैग खुलवाने सहित गांव की अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

वार्ड नंबर-07 गुलाबराय निवासी मनोहर सिंह रावत ने सेमल के पेड़ के कारण संभावित खतरे को देखते हुए उसे कटवाने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। नारी गांव के विक्रम सिंह ने वर्ष-2019-20 में नारी गांव के थौला तोक में प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य का भुगतान तथा गांव में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की।

ओण गांव निवासी गोपाल सिंह कप्रवाण ने रेलवे की भूमिगत सुरंग बनने से चट्टानों के कमजोर होने तथा आवासीय भवनों में पत्थर गिरने से मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। भुनालगांव की इंद्रा देवी ने अटल आवास चाहने, वार्ड नंबर-3 के संतोष सिंह मेवाल ने नगर पालिका द्वारा पथ प्रकाशन की व्यवस्था तथा वार्ड वार्ड नंबर-3 में बंद पड़े स्कवर को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

कमेड़ा निवासी दयाल लाल ने उनके आवासीय भवन के ऊपर से विद्युत तारों का हटवाने तथा गोविंद सिंह आंगन का पुस्ता व दीवार के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में शिकायत दर्ज की। कोरखी निवासी वासवानंद व अन्य व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 56/300 पर कटिंग से आवासीय भवन, गौशाला व शौचालय के अस्तित्व खतरे में होने संबंधी शिकायत दर्ज की गई। सुमाड़ी के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत की समस्या से अवगत कराया गया।

जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि सुमाड़ी के ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो तथा जब तक पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं की जा सकती है तब तक टेंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इंदिरा आवास के उपलब्ध आवेदन पत्रों पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल इसका परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता की जो भी समस्याएं एवं शिकायतें जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त हो रही हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ एक सप्ताह के भीतर समस्या का निदान करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई विलंब एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन आवेदन पत्रों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उस पर तत्काल निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सभी का यह ध्येय होना चाहिए कि जनता के द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव प्राप्त होते हैं उन पर समयबद्धता एवं वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक अपनी समस्या को लेकर संबंधित विभाग के चक्कर न लगाने पड़े।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 87 तथा एल-2 पर 07 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं जिसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके स्तर पर जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है वह शीघ्रता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर जो भी शिकायतें दर्ज हो रहीं हैं उनकी भी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाएगी इसके लिए सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, प्रभारी जिलाधिकारी मंजू राजपूत, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री को मिलेगी नई उड़ान, देव रतूड़ी ने शुरू किया केमसोर स्टूडियो || The Uttarakhand Story-Newsnetra

PRD जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मिलेगा महंगाई भत्ता, CM धामी ने समिति गठन को दी मंजूरी न्यूज़ कॉपी-Newsnetra

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की पुरस्कार राशि दोगुनी-Newsnetra

देहरादून में रक्षा उत्पादन की बड़ी उपलब्धि, K-9 वज्र तोपों के लिए डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू-Newsnetra

मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद FIR का इंतजार कर रहा प्रतिनिधिमंडल-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 9 11
उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री को मिलेगी नई उड़ान, देव रतूड़ी ने शुरू किया केमसोर स्टूडियो || The Uttarakhand Story-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन November 26, 2026
feature image 7 9
PRD जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर मिलेगा महंगाई भत्ता, CM धामी ने समिति गठन को दी मंजूरी न्यूज़ कॉपी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 25, 2026
feature image 6 11
उत्तराखंड में खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की पुरस्कार राशि दोगुनी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज November 25, 2026
feature image 5 12
देहरादून में रक्षा उत्पादन की बड़ी उपलब्धि, K-9 वज्र तोपों के लिए डायरेक्ट फायरिंग साइट का उत्पादन शुरू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 25, 2026
feature image 4 14
मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद FIR का इंतजार कर रहा प्रतिनिधिमंडल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 25, 2026
feature image 45
मुख्यमंत्री धामी ने श्री नालेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर का पोस्टर किया विमोचन, निर्माण के लिए सहयोग का दिया आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 25, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?