By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पेंशन बढ़ोतरी और सम्मान समारोह पर आंदोलनकारियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पेंशन बढ़ोतरी और सम्मान समारोह पर आंदोलनकारियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

पेंशन बढ़ोतरी और सम्मान समारोह पर आंदोलनकारियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/11 at 10:09 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20251111 WA0048
SHARE

पेंशन बढ़ोतरी और सम्मान समारोह पर आंदोलनकारियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार-Newsnetra

देहरादून 12 नवंबर। राज्य निर्माण आंदोलनकारियों एवं भाजपा ने आंदोलनकारियों के लिए की गई रिकॉर्ड ऐतिहासिक घोषणाओं पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। परिषद उपाध्यक्ष श्री सुभाष बड़थ्वाल ने सीएम की संवेदनशीलता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा, धामी एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में दो बार पेंशन राशि बढ़ाते हुए आंदोलनकारियों सर्वाधिक घोषणा करने वाले सीएम बने हैं। वहीं विश्वास दिलाया कि रजत जयंती पर प्राप्त सम्मान के बाद आंदोलनकारी, राज्य निर्माण की तरह विकसित उत्तराखंड लक्ष्य प्राप्ति में भी दुगने जोश से सहभागी बनेंगे।

IMG 20251111 WA0049

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए, श्री बड़थ्वाल ने सबसे पहले राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों के कल्याणार्थ की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जी ने जिस प्रकार दिल खोलकर आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए घोषणाओं की बौछार की वह उनकी उदारता और संवेदनशीलता का परिचायक है। इन घोषणाओं के बाद वे आंदोलनकारियों के लिए सबसे अधिक कार्य करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित हो हुए हैं। आज लगभग 90 फीसदी मांगे आंदोलनकारियों की पूरी हो गई है और शेष को भी शीघ्र पूर्ण करने का भरोसा मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के राज्योत्सव समारोह में सरकार का सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में तहसील स्तर पर आंदोलनकारियों को सम्मानित करना बहुत तारीफे काबिल है। उसमें जिस तरह, देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हैलीकॉप्टर के माध्यम से आंदोलनकारियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई, उसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का विशेष आभार जताया।

उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा, बहुत गौरव की बात है कि अब शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापन सुविधाओं का नामांकरण किया जायेगा। साथ ही प्रदेश में मौजूद सभी शहीद स्मारकों का नवीनीकरण और सौन्दर्याकरण भी किया जायेगा। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों की भावनाओं का सम्मान और उनके योगदान को याद करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता है। इसी तरह, आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन को 3000 रु0 से बढ़ाकर 5,500 रु० प्रतिमाह करने की घोषणा,
राज्य आंदोलन के दौरान 7 दिन जेल गये या घायल हुए आंदोलनकारियों को पेंशन 6,000 रु0 से बढ़ाकर 7,000 रु० प्रतिमाह किया जाना, आंदोलन के दौरान जेल गये या घायल हुए तमाम आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन 4,500 से बढ़ाकर 5,500 रु० करना बहुत बड़ी सम्मानजनक मदद का काम करेगी। वहीं राज्य आंदोलन के दौरान दिव्यांग होकर पूर्णतः शैाग्रस्त हुए आंदोलनकारियों को पेंशन 20,000 रु0 से बढ़ाकर 30,000 रु० प्रतिमाह करने के साथ ही उनकी देखभाल के लिए एक मेडिकल एटेंडेंट की व्यवस्था करना बेहद अहम है।

उन्होंने सीएम की उस घोषणा को उम्मीद से बढ़कर बताया, जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए 6 माह का समय विस्तार दिया गया। इसी तरह सरकारी विश्राम गृहों में 50 प्रतिशत शुल्क में छूट दी गई, जो उनके प्रवास को सुविधाजनक बनाएगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक श्री राजेंद्र सिंह नेगी के साथ वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सरिता गौड़, श्री राजीव तलवार, श्री विपिन सिंह चौहान श्री राजेंद्र सिंह रावत, श्री प्रताप सिंह चौहान, श्री प्रमोद सिंह रावत, श्री सुरेंद्र सिंह चौहान, श्री जयवीर सिंह, श्री बच्चन सिंह पवार, श्री जगमोहन सिंह रावत, श्री शैलेंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, पेंशन बढ़ोतरी और सम्मान समारोह पर आंदोलनकारियों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?