By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरदेशस्पोर्ट न्यूज

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/10 at 11:59 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
Untitled design 7 1
SHARE

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ निवासी सोवेंद्र भंडारी को भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वह 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान के नागोया में आयोजित होने वाले 5वें एशियन पैरा गेम्स में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। सोवेंद्र को यह जिम्मेदारी मिलने से उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है।

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (IBFF) के स्पोर्टिंग डायरेक्टर सुनील जे. मैथ्यू ने हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और डेमो गेम के दौरान इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ केरल पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्रायोजक भी मौजूद रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल

भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम इस समय केरल के कोच्चि में एशियन पैरा गेम्स की तैयारियों के अंतिम चरण में है। टीम में उत्तराखंड के कुल चार खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के नरेश सिंह नयाल सहायक कोच और गोलगाइड की भूमिका निभा रहे हैं।

सोवेंद्र भंडारी और नरेश सिंह नयाल दोनों वर्ष 2015 से उत्तराखंड और भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम से जुड़े हुए हैं। दोनों ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में साथ प्रशिक्षण लिया है। वर्ष 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भी दोनों भारतीय दल का हिस्सा रहे थे।

‘द वॉल ऑफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल’ के नाम से पहचान

सोवेंद्र भंडारी को उनके शानदार रक्षात्मक खेल के कारण कोच नरेश सिंह नयाल ने ‘द वॉल ऑफ इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल’ नाम दिया है। हालांकि, अब सोवेंद्र का खेल केवल डिफेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने आक्रामक खेल में भी अपनी क्षमता को निखारा है।

चिन्यालीसौड़ के रहने वाले सोवेंद्र ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। फिलहाल वह अपना पूरा ध्यान खेल और आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों पर लगा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भारतीय टीम एशियन पैरा गेम्स में पदक जीतने में सफल होगी।

एशियन पैरा गेम्स की कप्तानी को बताया बड़ी उपलब्धि

सोवेंद्र पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन एशियन पैरा गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर टीम का नेतृत्व करना उनके लिए विशेष उपलब्धि है। उन्होंने इसे अपने अब तक के खेल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने अपने कोच, इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और साथी खिलाड़ियों का आभार जताया। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन ने दी बधाई

उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के संस्थापक अनंत मेहरा ने सोवेंद्र भंडारी, कोच नरेश सिंह नयाल और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ब्लाइंड फुटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

सोवेंद्र भंडारी को भारतीय टीम की कप्तानी मिलने से उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा मिली है। अब प्रदेशवासियों की निगाहें नागोया में होने वाले एशियन पैरा गेम्स पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 2 1
देहरादून में किरायेदारों के सत्यापन का अभियान, 45 मकान मालिकों पर 4.50 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?