By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एम्स ऋषिकेश में देहदानियों के परिजनों का सम्मान, चिकित्सा शिक्षा में देहदान को बताया अनमोल धर्म-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एम्स ऋषिकेश में देहदानियों के परिजनों का सम्मान, चिकित्सा शिक्षा में देहदान को बताया अनमोल धर्म-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिकहेल्थ

एम्स ऋषिकेश में देहदानियों के परिजनों का सम्मान, चिकित्सा शिक्षा में देहदान को बताया अनमोल धर्म-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/26 at 9:02 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
41715063 71cd 48cb 9094 67c517d07219
SHARE

एम्स ऋषिकेश में देहदानियों के परिजनों का सम्मान, चिकित्सा शिक्षा में देहदान को बताया अनमोल धर्म-Newsnetra

देहदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देहदान करने वाले लोगों को परिजनों को सम्मानित कर उनका अभिनन्दन किया गया। इस दौरान कहा गया कि चिकित्सा शिक्षा की विधा में देहदान का बड़ा महत्व है और देहदान से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं।

fbb6d7fd 2ef2 4b5e a086 917042dacd86

संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित देहदान जागरूकता कार्यक्रम में देहदान को समाज के लिए महान संकल्प बताया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और संस्थान के अधिकारियों ने देहदान के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता को मेडिकल की पढ़ाई के लिए जरूरी बताया और कहा कि विभिन्न धर्मों के लोग अब देहदान करने के लिए खुद ही आगे आकर संकल्प ले रहे हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि शरीर त्यागने के बाद भी व्यक्ति देहदान कर समाज की सेवा करता है। उन्होंने अंगदान और देहदान का महत्व समझाते हुए कहा कि अंगदान अथवा देहदान के लिए समाज में जागरूकता पैदा करने की विशेष जरूरत है। प्रो. मीनू सिंह ने समझाया कि किस तरह बे्रन डेड व्यक्ति के विभिन्न अंगों को दान कर कई लोगों का जीवन एक साथ बचाया जा सकता है। संस्थान की डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने इस मामले में जनसमुदाय को जागरूक कर उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता बतायी। कार्यक्रम की समन्वयक एनाटोमी विभाग की प्रोफेसर डाॅ. रश्मि मल्होत्रा ने देहदान करने वाले परिवारों का आभार व्यक्त कर बताया कि एम्स मेडिकल काॅलेज को अभी तक 97 लोग अपना शरीर दान कर चुके हैं। उन्होंने देहदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दधीचि देहदान समिति उत्त्राखण्ड के महासचिव नीरज पांडेय ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए देहदान की अनिवार्यता बतायी और कहा कि समाज और देश हित में मरणोपरांत शरीर यदि किसी के काम आ आए जो इससे बड़ा धर्म दूसरा और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने देहदान को लेकर समाज में फैली भ्रान्तियों को दूर कर विस्तार से प्रकाश डाला। जीते जी देहदान का संकल्प ले चुके महन्त लोकेश दास ने महर्षि दधीचि का उल्लेख करते हुए कहा कि देहदान करने परंपरा ऋषि-मुनियों के समय से चली आयी है। कार्यक्रम को मोहन फाउन्डेशन के प्रोजेक्ट लीडर संचित अरोड़ा ने अपना अनुभव साझा कर इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को एनाटोमी विभाग के हेड प्रो. मुकेश सिंगला ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान एम्स ऋषिकेश में देहदान कर चुके 10 से अधिक देहदानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनका आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर एमबीबीएस छात्रों ने कैडेवरिक शपथ ली और इस पेशे में पूर्ण निष्ठा के साथ मानव शरीर का सम्मान करने का वचन लिया।

एनाटोमी विभाग के डाॅ. राजीव चौधरी के संचालन में चले कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री, डाॅ. बिजेन्द्र सिंह, डाॅ. गीतांजलि, डाॅ. राजू आर बोकन, डाॅ. नीति गुप्ता, डाॅ. करमवीर सिंह, डाॅ. उर्वी शर्मा, डॉ. मृणाल वर्मा, डाॅ. सुनीता शर्मा, सीएनओ डाॅ. अनिता रानी कंसल, विधि अधिकारी प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी सहित कई अन्य फेकल्टी सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और मेडिकल के छात्र मौजूद रहे।

इंसेट-
एम्स ऋषिकेश के मेडिकल काॅलेज को बुद्धवार को एक अन्य देहदान अर्पित किया गया। हरिद्वार निवासी सुश्री गीता पंत का देहदान उनके परिजनों देवेन्द्र पंत और पुष्पा पंत आदि द्वारा करवाया गया। बतादें कि सुश्री गीता पंत राष्ट्रीय स्तर की बाॅस्केटबाॅल और बैडमिन्टन खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनकी इच्छा के अनुसार दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष सुभाष चांदना के सहयोग से देहदान की यह प्रक्रिया संपन्न की गयी। बताया गया कि देहदान करने के इच्छुक व्यक्ति समिति से 9410326582 और 9410395622 नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra

नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra

देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: एम्स ऋषिकेश में देहदानियों के परिजनों का सम्मान, चिकित्सा शिक्षा में देहदान को बताया अनमोल धर्म
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 43
मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 42
नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 15, 2026
Untitled design 41
देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 40
मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?