By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/10/14 at 11:40 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
Untitled design 39
SHARE

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

देहरादून,
लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनपद देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों पर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

IMG 20261014 WA0065 IMG 20260919 WA0083 IMG 20261014 WA0064 IMG 20261014 WA0066

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि विगत निर्वाचनों में जिन मतदेय स्थलों पर मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम रहा है, वहां विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे सभी मतदेय स्थलों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पूर्ति, उद्योग, खेल, श्रम, पंचायती राज, परिवहन, विद्युत, दूरसंचार, वाणिज्य कर, एमडीडीए, नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों एवं विकासखंड स्तरीय कार्यालयों को स्वीप के तहत विशेष मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मसूरी में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुरूप कराए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए चुनाव प्रक्रिया को समझा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

वहीं, जोड़ी गांव में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, विशेषकर कम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra

गैरसैंण विधानसभा सत्र 27 अक्टूबर से, दो दिन चलेगी कार्यवाही; 31 विधायकों ने भेजे 426 सवाल-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
Untitled design 34
गैरसैंण विधानसभा सत्र 27 अक्टूबर से, दो दिन चलेगी कार्यवाही; 31 विधायकों ने भेजे 426 सवाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 11 8
हरिद्वार के राजकीय पॉलिटेक्निक सिडकुल में नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार आयोजित, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा सामाजिक हेल्थ October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?