By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जनता दरबार—जमीन विवाद से लेकर भरण-पोषण तक मिली 130 शिकायतें-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जनता दरबार—जमीन विवाद से लेकर भरण-पोषण तक मिली 130 शिकायतें-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जनता दरबार—जमीन विवाद से लेकर भरण-पोषण तक मिली 130 शिकायतें-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/01 at 6:31 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20251201 WA0079
SHARE

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जनता दरबार—जमीन विवाद से लेकर भरण-पोषण तक मिली 130 शिकायतें-Newsnetra

देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, सड़क डामरीकरण, सिंचाई गूल, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, रोजगार आदि से जुड़ी 130 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आमवाला निवासी बुजुर्ग विद्या देवी ने बेटे और बहू पर मारपीट कर घर से बाहर करने और शिव कॉलोनी निवासी मंगला ने अपने पति द्वारा घर से निकालने व खर्च न देने की शिकायत पर पर एसडीएम सदर को भरण पोषण में वाद दायर करने के निर्देश दिए गए। वहीं लक्ष्मण चौक निवासी बुजुर्ग महिला ने अपने पूत्रों एवं पुत्र बंधुओं पर मारपीट कर परेशान करने शिकायत पर एसएचओ कोतवाली को जांच के निर्देश दिए गए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20251201 WA0072 IMG 20251201 WA0071 IMG 20251201 WA0076 IMG 20251201 WA0079 1 IMG 20251201 WA0077 IMG 20251201 WA0070

बुजुर्ग, बीमार 68 वर्षीय जसपाल सिंह ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनका पुत्र 14 वर्ष पहले दुबई चला गया। तबसे वह वापसी घर नही आता है और ना ही खर्च देता है। घर पर उसके तीन बच्चे और पत्नी है। जिनका पालन पोषण बुर्जुग दादा कर रहे है, लेकिन अब बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जिससे परिवार पर आर्थिक संकट खडा हो गया है। उन्होंने बेटे के विरुद्ध कार्रवाई कर परिवार के भरण पोषण की गुहार लगाई।

दिव्य विहार निवासी रेखा देवी ने अपनी कमजोर आर्थिक का हवाला देते हुए बेटी की शादी कराने के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर एसडीएम सदर को जांच करने को कहा गया। जवाहर कॉलोनी निवासी शमशाद एवं दृष्टि दिव्यांग सुरेश ने भी आर्थिक सहायता और रोजगार दिलाने की गुहार लगाई। वहीं प्रियंका धीमान ने अपने पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद मांगी।

मजदूरी करके जीवनयापन कर रहे बेचू राम ने बताया कि उनका बेटा बोल और सुन नहीं पाता है। वो अपने बेटे को पढ़ाना चाहते है, लेकिन फीस जमा करने में सक्षम नही है। इस पर शिक्षा अधिकारी को बच्चे की पढ़ाई में आवश्यक सहयोग करने को कहा गया।

गढ़ी कैंट में भूमाफियों द्वारा जबरन निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम सदर को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विकास नगर नयागांव में 15 लाख की धोखाधडी कर भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की शिकायत पर एसएचओ को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया।

सहसपुर में सिंचाई गूल बंद होने से फसल की बुआई समय पर न होने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को तत्काल समस्या का समाधान करने को कहा गया। मंदाकिनी विहार सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण की शिकायत पर एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए।

फूलेत-क्यारा मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया। मधुर विहार में सीवर लाइन न होने की शिकायत पर पेयजल निगम को निरीक्षण करने को कहा गया। चन्द्रबनी वार्ड के अंतर्गत कैलाशपुर मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त नालियों के निर्माण हेतु लोनिवि को निर्देशित किया गया। नौगांव में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होेने की समस्या पर जल निगम को लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए गए। भू माफियाओं द्वारा सिडकुल की भूमि पर अवैध कब्जा जमा कर कर वृक्षों का पातन किए जाने की शिकायत पर डीएफओ कालसी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान फरियादियों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटाने से जुड़ी तमाम शिकायतें रखी।

जनता दरबार में एसडीएम स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 10 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra

केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, डीएम सविन बंसल के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 1 1
देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 10, 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 7
AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर हेल्थ October 9, 2026
Untitled design 6
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 5
केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Untitled design 2
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?