AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra
एम्स के किच्छा स्थिति सेटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कंवर अमनिंदर सिंह की अदालत ने पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। आरोपियों में दीपक गुसाईं, दीपांशु मंडल, दीपना मंडल, गणेश निसार और सुब्रत बछाड़ शामिल हैं।
अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि एम्स ने निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए किसी एजेंसी को निविदा, अनुबंध या वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया था। इसके बावजूद नियुक्ति पत्र जारी किए जाने और भर्ती के नाम पर धनराशि लेने के आरोपों को अदालत ने गंभीर माना






