By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Chaukhutia Health Protest: 60 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी जीत, CM धामी का टोकन मनी जारी करने का वादा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Chaukhutia Health Protest: 60 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी जीत, CM धामी का टोकन मनी जारी करने का वादा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

Chaukhutia Health Protest: 60 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी जीत, CM धामी का टोकन मनी जारी करने का वादा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/02 at 9:19 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
makhayamatara pashhakara saha thhama sa vadaya varata karata aathalnakara 612b500471d12d57e1314827b6834969
SHARE

Chaukhutia Health Protest: 60 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी जीत, CM धामी का टोकन मनी जारी करने का वादा-Newsnetra

चौखुटिया अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर 60 दिनों से राम गंगा आरती घाट पर चल रहा आंदोलन आखिर रविवार को रंग लगाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारियों से वीडियो वार्ता की।

उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर 60 दिनों से राम गंगा आरती घाट पर चल रहा आंदोलन आखिर रविवार को रंग लगाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारियों से वीडियो वार्ता की। सीएम ने आंदोलनकारियों के समक्ष सभी प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक और ठोस आश्वासन दिए। इसके बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन को 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को मुख्य अनशनकारी भुवन सिंह कठायत से वर्चुअल वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उप जिला चिकित्सालय के लिए आवश्यक टोकन मनी 20 दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी। इससे अस्पताल से संबंधित सभी प्रक्रियाएं त्वरित गति से आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई प्रगति पर है और तीन दिसंबर को साक्षात्कार प्रस्तावित है। इसके तहत प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौखुटिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जनता की सभी जायज मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो वार्ता के दौरान आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि भुवन कठायत, अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार राज और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर हाड़ कंपाती ठंड में रामगंगा आरती घाट में दो माह से आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री से हुई वर्चुअल वार्ता के बाद संजीवनी मिली है। सीएम के आश्वासन के बाद उन्हें मांगें पूरी होने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों की एकजुटता से आंदोलन रंग लाया है।

ऑपरेशन स्वास्थ्य के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन से राम गंगा आरती घाट पर स्थानीय लोगों ने आंदोलन का बिगुल फूंका था। लगातार दो माह तक अनशन जारी रहा। सर्द रात में भी आंदोलनकारी अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारियों की उग्र तेवर और बुलंद इरादों से सरकार भी हिल गई। पहले शासन स्तर पर आंदोलनकारियों से कई बार संवाद हुआ लेकिन अपनी मांगों को धरातल पर उतारने को लेकर प्रशासन और अनशनकारियों के बीच वार्ता विफल रही। आखिरकार रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को आंदोलनकारियों से वर्चुअल वार्ता करनी पड़ी। कुल मिलाकर ऑपरेशन स्वास्थ्य की अब तक की उपलब्धियां चौखुटिया क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करती दिखाई दे रही हैं।

अब सबकी निगाहें आने वाले 20 दिनों पर टिकी हैं, जिनमें सरकार द्वारा किए जाने वाले ठोस निर्णय, आंदोलन के भविष्य और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का स्वरूप तय करेंगे। आंदोलन के चलते ही चौखुटिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू हो चुकी है, जिससे मरीजों को तत्काल परामर्श का लाभ मिल रहा है। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, ईसीजी आदि की सुविधा सहित अन्य आवश्यक सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही, विशेषज्ञ डॉक्टर क्रमवार रूप से सेवाएं दे रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। इधर प्रशासन भी अब सक्रिय हो गया है।

डीएम ने हाल ही में उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश जारी किए। अस्पताल में संसाधन बढ़ाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की प्रक्रिया भी तेज हुई है। कुल मिलाकर ऑपरेशन स्वास्थ्य की अब तक की उपलब्धियां चौखुटिया क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करती दिखाई दे रही हैं। अब सबकी निगाहें आने वाले 20 दिनों पर टिकी हैं, जिनमें सरकार द्वारा किए जाने वाले ठोस निर्णय आंदोलन के भविष्य और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का स्वरूप तय करेंगे।

आश्वासन पूरा न हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आंदोलनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री आश्वासन पर उनकी निगाहें टिकी हैं। यदि मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो फिर से आंदोेलन करने को बाध्य होंगे, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार रहेगी।

चौखुटिया से पैदल देहरादून जाकर सरकार को जगाया
मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने चौखुटिया से देहरादून तक पैदल यात्रा की। मुख्य अनशनकारी भुवन सिंह कठायत ने आत्मदाह की चेतावनी। भुवन सिंह का गुम हो जाना, काले झंडों के साथ महिलाओं की अग्रिम भागीदारी और युवाओं का आंदोलन में कूदना आंदोलन को मजबूती दे गया। 82 वर्षीय कुंवर सिंह एक पांव से अक्षम होते हुए भी लगातार क्रमिक धरना दे रहे हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra

डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra

डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Chaukhutia Health Protest: 60 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी जीत, CM धामी का टोकन मनी जारी करने का वादा, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
Untitled design 6 1
डेनिस शराब पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, हरीश रावत बोले- सुबोध उनियाल बन जाएं ‘हिलटॉप अंकल’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
Untitled design 5 1
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, UJVNL अब UPCL को लौटाएगा ₹48.08 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 4
डोईवाला के बुल्लावाला में 10 फीट लंबा किंग कोबरा, तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था सांप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 3 1
हरिद्वार के नारायणी शिला मंदिर पहुंचे असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राहुल गांधी पर साधा निशाना; दिल्ली आंदोलन को बताया ‘तमाशा’-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?