By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: क्रिसमस व नववर्ष आयोजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय गोष्ठी, अग्नि सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > क्रिसमस व नववर्ष आयोजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय गोष्ठी, अग्नि सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड

क्रिसमस व नववर्ष आयोजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय गोष्ठी, अग्नि सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/20 at 9:39 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20251220 WA0060
SHARE

क्रिसमस व नववर्ष आयोजनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय गोष्ठी, अग्नि सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश-Newsnetra

नववर्ष एवं क्रिसमस आयोजनों की तैयारियों के दृष्टिगत आज पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रदेश के समस्त जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं अग्निशमन अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए।

IMG 20251220 WA0057

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

गोष्ठी के प्रारम्भ में उपनिदेशक (तकनीकी), फायर सर्विस श्री एस.के. राणा द्वारा गोवा में घटित हालिया अग्निकाण्ड का उल्लेख करते हुए प्रदेश भर में फायर सर्विस द्वारा संचालित अग्नि सुरक्षा ऑडिट अभियान की जानकारी दी गई।

श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान होने वाले समस्त आयोजनों में सुदृढ़ अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपदों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी आयोजन स्थलों जैसे बैंकेट हॉल, मॉल, होटल, पब आदि का समय रहते निरीक्षण किया जाए तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, उसके नवीनीकरण एवं फायर उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। साथ ही भवन स्वामी, प्रबंधक एवं स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाए। निकास मार्गों एवं अग्निशमन वाहनों के पहुँच मार्ग को अवरोधमुक्त रखने तथा निर्धारित विद्युत भार से अधिक उपकरणों के प्रयोग पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर भवन स्वामी/संचालक के साथ-साथ संबंधित मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं अग्निशमन अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा सभी जनपद प्रभारियों को क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर संभावित घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क एवं सूक्ष्म कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना के पश्चात उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई, मंदिरों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट, यातायात प्रबंधन, नववर्ष आयोजनों के नाम पर होने वाली साइबर ठगी तथा हुड़दंग करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के समापन पर डॉ. वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने कहा कि नववर्ष आयोजनों के दौरान अग्नि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। फायर ऑडिट केवल औपचारिकता न रहकर वास्तविक अग्नि निवारण प्रयासों पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से आग लगने की स्थिति में क्या करें जैसे विषयों पर वीडियो क्लिप एवं पोस्टर के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद प्रभारियों को सभी संगठनों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित कर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने तथा आयोजनों के उपरांत माहौल बिगाड़ने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्रिसमस एवं नववर्ष का आयोजन पूर्णतः सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो तथा नववर्ष सभी के लिए मंगलमय सिद्ध हो।

गोष्ठी में डॉ. वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, श्री सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक, फायर सर्विस, डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, अपराध, श्री एस.के. राणा उपनिदेशक (तकनीकी), अग्निशमन एवं आपात सेवा तथा श्री अभिनव त्यागी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, देहरादून उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra

चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra

13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra

उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7
उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 6
चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 5
13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 4 1
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image
उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 2 1
उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?