चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
चमोली जनपद में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाए।
राज्यपाल ने जताया गहरा शोक
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ-ज्योतिर्मठ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है







